आज सोने -चांदी का भाव जानें सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी ₹10 हजार सस्ती; जानें 10 शहरों के रेट

22k Gold Price India November 2026: पिछले 10 दिनों में 24 कैरेट सोना ₹2,830 और चांदी ₹10 हजार प्रति किलो सस्ती हुई। जानें दिल्ली, मुंबई समेत 10 शहरों के ताजा भाव।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • पिछले 10 दिनों में 24 कैरेट सोना 2,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 2,600 रुपये सस्ता हुआ।

  • एक किलो चांदी की कीमत में 10 दिनों के दौरान 10 रुपये हजार की गिरावट आई।

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,28,010 रुपये और चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर है।

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले मौद्रिक फैसले से पहले कीमती धातुओं के बाजार में दबाव बना हुआ है। बता दें कि पिछले 10 दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 2,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 2,600 रुपये सस्ता हो गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी प्रति किलो 10 रुपये हजार की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार, 29 नवंबर को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना और जयपुर समेत देश के 10 प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत कितनी है।

दिल्ली से मुंबई तक 24 कैरेट सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। 29 नवंबर को 10 ग्राम सोने के 24, 22 और 18 कैरेट के भाव इस प्रकार हैं:

दिल्ली से मुंबई तक 24 कैरेट सोने का भाव

दिए गए भावों के अनुसार, दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसकी कीमत समान है। ये कीमतें 10 ग्राम सोने के लिए हैं।

10 दिनों में चांदी कितना सस्ती हुई जानें रेट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी आई है। पिछले 10 दिनों में एक किलो चांदी का भाव कुल 10 हजार नीचे आ गया है। इस दौरान केवल तीन दिन कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया।

  • 20 नवंबर को चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

  • 25 नवंबर को कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट आई।

  • 27 नवंबर को भाव में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हांलाकि, रादधानी दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत 1,70,000 रुपये है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। औद्योगिक मांग में सुस्ती को भी कीमतों में कमजोरी की एक वजह माना जा रहा है।

सोने की कीमतों पर क्या है एक्सपर्ट की राय?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले सोने की कीमतों की दिशा को लेकर बाजार विशेषज्ञ सतर्क हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में ऑडेसिटी कैपिटल के मार्केट एनालिस्ट जैन वावडा ने कहा कि अमेरिकी ब्याज दरें, ऊंची रियल यील्ड और डॉलर की मजबूती फिलहाल सोने की तेजी को सीमित कर सकती हैं।

उनके मुताबिक, जब तक इन परिस्थितियों में बदलाव नहीं होता, तब तक सोने की कीमत 3,750 से 3,800 डॉलर प्रति औंस के दायरे में पहुंचने पर बिकवाली का दबाव आ सकता है।

2027 में कितना महंगा हो सकता है सोना?

वहीं, जैन वावडा का मानना है कि सोने की कीमत भविष्य में 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है, लेकिन 2027 की पहली छमाही में ऐसा होने की संभावना कम है। उनके अनुसार, अगर 2027 के मध्य तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाना बंद कर देता है और डॉलर कमजोर होता है, तो सोने का भाव 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: स्टालिन के बाद शरद पवार को मनाने पहुंचेंगे राहुल गांधी

स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; राहुल बोले परिसीमन तमिलनाडु के खिलाफ

Delimitation Bill Live: स्टालिन से मिले राहुल गांधी, मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK

शरद पवार की राष्ट्रवादी पर भाजपा की नजर? महाजन बोले- राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

पटना में इन्फ्लुएंसर के कार्यक्रम पर बवाल, अनुमति नहीं मिलने से भड़के समर्थकों ने BJP ऑफिस पर की पत्थरबाजी