Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल

Share Market Outlook: अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की चाल पर आईबीआई एमपीसी, पीएमआई डेटा और एफआईआई इनफ्लो का असर होगा। जानें कैसे ये फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे।
share market outlook monday 30th November 2026
शेयर मार्केट(डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

  • इस दौरान RBI MPC, PMI और FII के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

  • सरकार 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के GDP आंकड़े जारी करेगी।

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान आईबीआई एमपीसी, पीएमआई और एफआईआई के इनफ्लो से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

भारत सरकार की ओर से 30 नवंबर को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए जाएंगे। इनका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है। वहीं, एक दिसंबर को पीएमआई का डेटा भी जारी किया जाएगा।

RBI MPC बैठक पर रहेगी नजर

इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच होगी। आखिरी दिन इसके फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का इनफ्लो भी बाजार के लिए अहम होगा। नवंबर में विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार रहे हैं और 1-27 नवंबर तक के सत्र तक एफआईआई ने इक्विटी में करीब 1.29 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है।

share market outlook monday 30th November 2026
Gold Silver Price: एक हफ्ते में सोना 1.94% और चांदी 1.16% उछली, जानें तेजी की बड़ी वजह

बीते हफ्ते कैसा रहा शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 580.45 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,339.26 और निफ्टी 193.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साछ 25,607.20 पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 184.70 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,846.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 37.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,481.30 पर था।

सेक्टोरल इंडेक्स का कैसा रहा हाल?

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 4.58 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 3.26 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.14 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 2.07 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 1.65 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 1.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

share market outlook monday 30th November 2026
8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया -4.62 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक -3.94 प्रतिशत, निफ्टी मेटल -3.20 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज -2.38 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक -2.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो -2.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।