Gold Silver Price: एक हफ्ते में सोना 1.94% और चांदी 1.16% उछली, जानें तेजी की बड़ी वजह

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना 2,406 रुपये और चांदी 1,772 रुपये महंगी हुई। जानें फेड की ब्याज दरों की आशंका के बीच सोने- चादीं के कीमतों में तेजी की वजह।
Gold-Silver Price Weekly Update
सोने चांदी की कीमतों में तेजीsource/ AI
Published on: 
Updated on: 
  • Highlights:

  • एक सप्ताह में 999 शुद्धता वाला सोना 2,406 रुपये यानी 1.94% महंगा हुआ।

  • चांदी की कीमत 1,772 रुपये यानी 1.16% बढ़कर 1,54,300 रुपये प्रति किलो पहुंची।

  • अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और निचले स्तर पर खरीदारी से कीमतों को समर्थन मिला।

Gold-Silver Price Weekly Update: अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका के बीच आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ता है। लेकिन इस बार बाजार का रुख कुछ अलग रहा। फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की चर्चाओं के बावजूद घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में इस सप्ताह तेजी दर्ज की गई।

सोना करीब 1.94 प्रतिशत और चांदी 1.16 प्रतिशत महंगी हुई। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और निचले भाव पर खरीदारी बढ़ने से सोने-चांदी को सहारा मिला। ऐसे में सवाल है कि जब ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है, तो सोने और चांदी की कीमतें क्यों चढ़ रही हैं? आने वाले दिनों में इनकी कीमतों की दिशा क्या हो सकती है? आइए, आसान भाषा में समझते हैं।

एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?

बता दें कि इस सप्ताह घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 999 शुद्धता वाले सोने का भाव पिछले सप्ताह के अंत में 1,23,893 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

जबकि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को यह बढ़कर 1,26,299 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक हफ्ते में सोना 2,406 रुपये यानी करीब 1.94 प्रतिशत महंगा हुआ। इसी तरह, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,52,528 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,54,300 रुपये हो गई। इस दौरान चांदी 1,772 रुपये यानी करीब 1.16 प्रतिशत चढ़ी।

Gold-Silver Price Weekly Update
Swiggy Instamart में 340 कर्मचारियों की छंटनी, बढ़ते घाटे और मुकाबले के बीच कंपनी का बड़ा फैसला

फेड की सख्ती की आशंका के बावजूद क्यों बढ़े भाव?

सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों का असर पड़ता है। जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशकों के लिए बैंक जमा और बॉन्ड जैसे विकल्प ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं। ऐसे में सोने जैसी चीजों की मांग पर दबाव आता है, क्योंकि सोना अपने आप कोई ब्याज नहीं देता।

फिलहाल बाजार में आशंका है कि फेडरल रिजर्व अपनी आगामी बैठक में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इसके बावजूद इस सप्ताह सोने और चांदी में तेजी आई। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी रही। बॉन्ड यील्ड घटने से सोने को समर्थन मिलता है, क्योंकि ऐसे में बिना ब्याज वाली संपत्तियों को रखने की अवसर लागत कम हो जाती है।

MCX पर भी सोने-चांदी में दिखी तेजी

घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन खरीदारी देखने को मिली। शुक्रवार को दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,25,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।

वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी में ज्यादा तेजी रही। इसका भाव 4.80 प्रतिशत यानी 7,000 रुपये उछलकर 1,52,843 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान चांदी में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन बाद में खरीदारी बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला।

पहले क्यों गिर रहे थे सोने के दाम?

बता दें कि इस तेजी से पहले गोल्ड की कीमत सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई थी। इसकी वजह अमेरिका से आए महंगाई के उम्मीद से ज्यादा आंकड़े और आर्थिक वृद्धि दर में संशोधन बताया गया।

महंगाई ऊंची रहने पर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती टाल सकता है या उन्हें बढ़ा सकता है। इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड को मजबूती मिल सकती है, जो आमतौर पर सोने के लिए दबाव पैदा करते हैं। इसी आशंका के कारण पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई थी।

क्या आगे भी जारी रहेगी सोने-चांदी की तेजी?

कई सारे लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या आगे भी सोने भी सोने की कीमते तेजी रहेगीं? ऐसे में हम आपको बता दें कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर सबसे ज्यादा नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड पर रहेगी। यदि बॉन्ड यील्ड में और गिरावट आती है और डॉलर कमजोर होता है, तो कीमती धातुओं की कीमतों को आगे भी समर्थन मिल सकता है।

इसके उलट, अगर फेडरल रिजर्व उम्मीद से ज्यादा सख्त रुख अपनाता है और ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है, तो सोने-चांदी पर फिर बिकवाली का दबाव बन सकता है। बाजार फिलहाल दिसंबर में होने वाली फेड बैठक के संकेतों का इंतजार कर रहा है।

Gold-Silver Price Weekly Update
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में हलचल, जानें 28 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों का ताजा भाव

MCX पर सोने और चांदी के अहम स्तर

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक, MCX पर सोने के लिए 1,26,300 से 1,27,000 रुपये का दायरा तत्काल रेजिस्टेंस यानी ऐसी सीमा है, जहां कीमत को आगे बढ़ने में रुकावट मिल सकती है। वहीं, 1,21,000 से 1,21,700 रुपये का स्तर सपोर्ट माना जा रहा है। सपोर्ट वह स्तर होता है, जहां कीमत को गिरावट के दौरान खरीदारी का सहारा मिल सकता है।

चांदी के लिए 1,56,000 से 1,58,000 रुपये का दायरा रेजिस्टेंस और 1,47,000 से 1,49,000 रुपये का स्तर सपोर्ट माना जा रहा है।कुल मिलाकर, इस सप्ताह सोने और चांदी में आई तेजी ने पिछले दिनों की गिरावट से कुछ राहत दी है। हालांकि, इसे तेजी का पक्का संकेत नहीं माना जा सकता।