आज मंगलवार को सोने- चांदी के कीमतो मेंं आया उछाल सोर्स- IANS
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों के दाम चढ़े

MCX Gold-Silver Rate Today: वैश्विक तनाव के बीच MCX पर सोना 0.79% और चांदी 0.91% चढ़ गई। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से दोनों कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

करुणा नंद शाहवाल

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में बढ़ती अस्थिरता का असर मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखा। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,818 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़त के साथ 1,53,362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, जिसके चलते निवेशकों ने सोना-चांदी की ओर रुख किया है।

MCX पर सोना 1,54,025 के पार

सुबह 10 बजे यह 1,207 रुपए या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,53,361 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,54,125 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी में 2,185 की जोरदार बढ़त

सोने के साथ चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है। चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,39,016 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,40,009 रुपए प्रति किलो पर खुला।

फिलहाल यह 2,185 रुपए या 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,41,201 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,009 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,41,724 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

सोने और चांदी दोनो के दामों में हुई बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोना हल्की तेजी के साथ 4,478 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.50 डॉलर प्रति औंस के करीब था।

अमेरिका-ईरान तनाव बना तेजी की वजह

एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध बढ़ने के कारण वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ तेल की बढ़ती कीमतों ने लगातार बनी हुई महंगाई को लेकर चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

निवेशक अब फेड की अगली पॉलिसी के बारे में और संकेत पाने के लिए इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इससे ही आने वाले समय में सोने की दिशा तय होगी।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम