सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

वसंत पंचमी पर लौटी सोने-चांदी में चमक, सिल्वर 8520 तो 1860 रूपए महंगा हुआ गोल्ड, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में 23 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही। MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों बढ़े, प्रमुख शहरों में सोने के भाव भी ऊंचे रहे।

अक्षय साहू

Gold-Silver Rate 23 Jan: शुक्रवार (23 जनवरी) को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,58,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,341 रुपये पर बंद हुआ था।

23 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे  5 फरवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,065 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 1,995  रुपये की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में यह 1,59,226 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

चांदी ने भी की दमदार वापसी

सिल्वर में भी तेजी रही। MCX पर 5 मार्च, 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर का दाम 3,34,835  रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 8,000 रुपये ऊपर है। शुरुआती कारोबार में सिल्वर 3,39,927 रुपये तक पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,59,860 1,46,550 1,19,930
मुंबई 1,59,710 1,46,400 1,19,780
चेन्नई 1,59,820 1,46,500 1,22,200
कोलकाता 1,59,710 1,46,400 1,19,780
अहमदाबाद 1,59,760 1,46,450 1,19,830
लखनऊ 1,59,860 1,46,550 1,19,930
पटना 1,59,760 1,46,450 1,19,830
हैदराबाद 1,59,710 1,46,400 1,19,780

गिरावट के बाद कैसे आई तेजी?

हाल ही में सोना-चांदी की कीमत में एक दिन की गिरावट भी देखी गई थी। इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ग्रीनलैंड और यूरोपीय देशों पर टैरिफ के मामले में नरम रुख अपनाना था, जिससे निवेशक जोखिम लेने लगे और सुरक्षित निवेश की मांग घट गई। लेकिन अब मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, कमजोर डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोना और चांदी फिर से ऊंचाई पर लौट आए हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते