सोना ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

बजट ने बनायी बात, सोना खरीदने की यही हो सकती है शुभ शुरूआत

इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बजट सत्र में निर्मला सीतारमण ने कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत तक घटाकर 6 प्रतिशत तक कर दी है, जिसके बाद कस्टम ड्यूटी में 9 प्रतिशत का अंतर देखने को मिल रहा है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : चाहे भारतीय बाजार की बात करे या फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार की इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ समय पहले ही चीन में सोने की मांग घटी थी, जिसके बाद जमकर सोने की बिक्री होते हुए देखी जा सकती है। इसका सीधा असर सोने का अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ता हुआ देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि एक हफ्ते में सोने की कीमत 4.50 फीसदी तक सस्ती हो चुकी है। साथ ही 23 जुलाई को भारत के संसद में पेश हुए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी की कीमतों पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 9 प्रतिशत तक घटाने का ऐलान किया है। जिसके बाद भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है।

10 दिनों में 9 प्रतिशत घटा सोने का दाम

आम बजट पेश होने से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि जिस सोने की कीमत 17 जुलाई 2024 को 74,731 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ करती थी, वो अब 9 फीसदी के स्तर तक गिर गई है।

सोने की कीमत घटने का कारण

विशेषज्ञों की बात मानी जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर घरेलू बाजारों तक सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बजट पेश होने के बाद भारत के घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 9 फीसदी तक सस्ती हो गई है। साथ ही आपको बता दें कि सरकार ने इस बजट में सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर केवल 6 प्रतिशत तक कर दिया है। जिसके कारण सोने की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की कटौती हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 4.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, जिसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कमजोर मांग है। इन कारणों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सोने की कीमत की बात करें तो सोना 66,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बना हुआ है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला