सोने-चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: आम आदमी की पहुंच से दूर सोना-चांदी, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा भाव; देखें आज का रेट

Gold-Silver Latest Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन में बढ़ते मांग के बीच आज कीमती धातुओं ने ऑल टाइम हाई को छुआ है।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Update: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार, 9 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिली है।आज लगातार चौथा दिन है जब ये दोनों कीमती धातुओं ने ऑलटाइम हाई को छुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 472 रुपए बढ़कर 1,22,570 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,22,098 रुपये पर था। वहीं चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये महंगी होकर 1,54,100 पर पहुंच गई। कल ये 1,52,700 रुपये पर थी।

भारत में सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई। 14 कैरेट सोना ₹71,704 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना ₹91,928 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,12,274 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,22,570 प्रति 10 ग्राम रहा।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट (₹/10 ग्राम)

शहर कीमत (₹)
दिल्ली ₹1,24,300
जयपुर ₹1,24,300
लखनऊ ₹1,24,300
अहमदाबाद ₹1,24,200
पटना ₹1,24,200
भोपाल ₹1,24,200
कोलकाता ₹1,24,150
रायपुर ₹1,24,150
मुंबई ₹1,24,150
चेन्नई ₹1,24,370

(सोर्स-IBJA)

चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर चांदी

सोने-चांदी के दाम आज यानी 9 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 472 रुपए बढ़कर 1,22,570 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,22,098 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत भी 1,400 रुपए महंगी होकर 1,54,100 पर पहुंच गई। कल ये 1,52,700 रुपए पर थी।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा