सोना और चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

सोना-चांदी के बीच महंगाई की रेस, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव; आम आदमी की खरीद से हुआ दूर!

Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन के बीच मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से ये महंगे धातुओं ने ऑलटाइम हाई को छुआ है। देखिए आज का ताजा रेट।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बदलाव देखी गई है। लगातार दूसरे दिन दोनों महंगे धातु ऑल टाईम हाई पर रहे। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 882 रुपये की उछाल के साथ 1,02,388 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बीते दिन गुरुवार को गोल्ड 1,01,506 रुपये का हाई बनाया था।

सोने की इतर चांदी की कीमत की बात करें तो आज यह 462 रुपये महंगा होकर 1,17,572 रुपये प्रति किलोग्राम के साथ अपने नए हाई लेवल पर पहुंच गया। इससे पहले बीते दिन यानी की गुरुवार को यह 1,17,110 रुपये के साथ नया हाई लेवल दर्ज किया था। पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में ऑल टाइम हाई दर्ज की गई है।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,03,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 94,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना  1,03,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,03,310 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो शुक्रवार को यहां 24 कैरेट का सोना  1,03,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,03,460 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,03,310 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,03,310 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,03,310 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो