प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-Freepik) 
बिज़नेस

ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; देखें आज कितना बढ़ा भाव

Gold-Silver Rate: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों ने बड़ी छलांग लगाई है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इन दोनों महंगे धातुओं ने अब तक के हाई लेवल को छुआ है।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बजार में आज बुधवार, (23 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी बदलाव हुई है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आज दोनों महंगे धातु अपने ऑल टाई हाई पर पहुंचकर कारोबर कर रहे हैं। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 994 रुपये की बढ़त के साथ 1,00,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 99,508 रुपये रहा था। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 1,007 रुपये महंगा होकर 1,15,500 प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। इससे पहले मंगलवार को सिल्वर का रेट 1,14,493 रुपये प्रति किलो था।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,480 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 93,950 रुपये के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज की सोने के भाव पर नजर डाले तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,800 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,330 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 93,800रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 93,800 पर कारोबार कर रहा है।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,02,480 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,02,330 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,02,330 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,02,330 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर