सोना-चांदी, (डिजाइन फोटो/ नवभारत) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोना हुआ सपना! सिल्वर भी नहीं रहा अपना, तेजी के कारण आम आदमी से दूर हुआ गहना

Gold And Silver: सोने-चांदी की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी ने गहनों तक आम आदमी की पहुंच को सीमित कर दिया है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज ये दोनों कीमती धातु फिर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार, 22 दिसंबर को ये दोनों कीमतीं धातुओं का भाव ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड 1,805 रुपये की छलांग लगाकर 1,33,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले यह 1,31,779 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सोने की इतर चांदी की कीमतों में भी तूफानी तेजी जारी है। आज यह सफेद धातु 7,483 रुपये बढ़कर 2,07,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। इससे पहले ये 2,00,067 रुपये पर थी। इस साल अब तक सोना 57,422 रुपये और चांदी 1,21,533 रुपये महंगी हो चुकी है।

देश के महानगरों में आज सोने का भाव

शहर कीमत (₹)
जयपुर ₹1,35,430
दिल्ली ₹1,35,430
लखनऊ ₹1,35,430
पटना ₹1,35,330
अहमदाबाद ₹1,35,330
भोपाल ₹1,35,330
मुंबई ₹1,35,280
रायपुर ₹1,35,280
कोलकाता ₹1,35,280
चेन्नई ₹1,36,150

नोट- भाव 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम। सोर्स-IBJA

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा