(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: सोना हुआ मंहगा, चांदी में भी बड़ी उछाल; अब इतने रुपये हो गए भाव

Gold-Silver Rate: गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 22 अगस्त 2205 सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 211 रुपये की छलांग लगाकर 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को यह 98,147 रुपये पर रहा था। वहीं 8 अगस्त को 1,01,406 रुपये के साथ सोना ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।

सोने से इतर चांदी का भाव आज 1,216 रुपये बढ़कर 1,13,906 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले गुरुवार को सिल्वर 1,12,690 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,00,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,530 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो शुक्रवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,00,530 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 100680 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,00,530 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम  1,00,750 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,00,750 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता