सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

त्योहारों से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट; सिर्फ इतना रह गया भाव

Gold-Silver Rate: त्योहारी सीजन के आहट के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलने लगी है। इससे ग्राहकों को काफी राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि इस समय मांग तेज रहती है।

मनोज आर्या

Gold And Silver Price Today: घरेल सर्राफा बाजार में आज मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 455 रुपये की गिरावट के साथ 99,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को यह 99,623 रुपये पर था। वहीं 8 अगस्त को इस महंगे धातु ने 1,01,406 रुपये के साथ का ऑल टाइम हाई को छुआ था।

वहीं, सोने से इतर चांदी की कीमत की बात करें तो आज यह 425 रुपए गिरकर 1,13,625 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। इससे पहले सोमवार को सिल्वर का भाव 1,14,050 रुपये पर रहा था। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 92,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,750  रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव ₹92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो मंगलवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,00,750 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,00,900 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,00,750 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,00,750 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,00,750 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच