सोने-चांदी का भाव,(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: अमेरिका के इस फैसले से सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; देखें आज का भाव

Gold And Silver News: अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव के फैसले के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने तो मिली है। आइए जानते हैं आज का ताजा भाव।

मनोज आर्या

Silver And Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिसके बाद आज  गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।आइए जानते हैं 18 सितंबर 2025 के अनुसार भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें कैसी हैं और इनके पीछे के कारण क्या हैं।

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर शुरुआती कारोबार में भी सोना करीब 0.52% गिरकर 1,09,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, और चांदी 0.76% नीचे आकर 1,26,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर कैरेट रेट (प्रति-10 ग्राम)
दिल्ली 24 कैरेट 1,09,940 रुपये
मुंबई 24 कैरेट 1,10,130 रुपये
कोलकाता 24 कैरेट 1,09,990 रुपये
चेन्नई 24 कैरेट 1,11,170 रुपये
पटना 24 कैरेट 1,11,220 रुपये
रायपुर 24 कैरेट 1,11,710 रुपये
भोपाल  24 कैरेट 1,11,760 रुपये
अहमदाबाद  24 कैरेट 1,11,760 रुपये
जयपुर  24 कैरेट 1,11,860 रुपये
लखनऊ  24 कैरेट 1,11,860 रुपये

(सोर्स-IBJA)

आज चांदी का भाव

सोने से इतर चांदी की कीमत में भी 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। चांदी 1009 रुपये यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 1,25,975 रुपये किलो पर ट्रेड कर रही थी। पिछले सत्र में यह 1,26,984 रुपये पर बंद हुई थी और आज 1,25,999 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,26,614 रुपये तक हाई और 1,25,900 रुपये तक लो गई।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट