(कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

FD और RD में बेहतर कौन, किसमें मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज? जानें सभी सवालों का जवाब

FD vs RD: फिक्स्ड डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट में क्या फर्क है? कौन ज्यादा ब्याज देता है? किसमें निवेश करना बेहतर है? यहां आसान भाषा में समझें कि आपकी बचत के लिए कौन-सा विकल्प सही है।

मनोज आर्या

Fixed Deposit And Recurring Deposit: आज के समय में सेविंग्स हर परिवार की जरूरत है, और जब भी बचत की बात आती है, ज्यादातर लोग दो चीजों का नाम लेते हैं- FD (Fixed Deposit) और RD (Recurring Deposit)। दोनों ही बैंकों और पोस्ट ऑफिस की सबसे भरोसेमंद निवेश योजनाओं में शामिल हैं। लेकिन कई लोग इस उलझन में रहते हैं कि इनमें से आखिर बेहतर कौन है? आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट क्या है?

FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट। इसमें आप एक बार में ही एक तय रकम बैंक में जमा करते हैं। जैसे कि आपके पास 1,00,000 रुपये है और आप इस रकम को इक तय समय तक के लिए जमा कर सकते हैं। तय समय से बाद  प्रिसिंपल अमाउंट पर निर्धारित ब्याज दर का राशि जोड़कर आपको मिलता है।

  • रकम: एकमुश्त (लम्पसम)
  • ब्याज: तय और फिक्स
  • अवधि: कुछ महीनों से लेकर कई साल तक

FD में ब्याज दर शुरुआत में ही फिक्स हो जाती है और पूरी अवधि में वही रहती है।

किसके लिए बेहतर?

जिनके पास एक बार में ज्यादा पैसा जमा करने की क्षमता हो, जैसे- बोनस, PF, ग्रेच्युटी, बिज़नेस इनकम आदि।

रिकरिंग डिपॉजिट (RD) क्या है?

RD यानी रेकरिंग डिपॉजिट। इसमें आप हर महीने एक निश्चित रकम जमा करते हैं। जैसे की आप अपने सैलरी से हर महीने दो, चार या छह हजार रुपये जमा कर सकते हैं।

  • रकम: हर महीने
  • अवधि: 6 महीने से 10 साल तक
  • ब्याज: FD की तरह ही लेकिन मासिक जमा पर लागू

यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी बचत करना चाहते हैं।

किसके लिए बेहतर?

नौकरीपेशा लोग, छात्र, छोटे व्यवसायी या जिनकी आय सीमित है लेकिन वे हर महीने बचत करना चाहते हैं।

FD और RD में ब्याज कैसे मिलता है?

FD में ब्याज एकमुश्त राशि पर लगता है, इसलिए कुल ब्याज ज्यादा मिलता है। वहीं, RD में ब्याज मासिक जमाओं पर लगता है, इसलिए ब्याज FD जितना नहीं बनता, क्योंकि जमा राशि धीरे-धीरे बढ़ती है। अगर आप एक ही रकम FD और RD में निवेश करें, तो FD में ब्याज हमेशा ज्यादा मिलेगा।

FD और RD में बेहतर कौन?

FD और RD दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। FD उन लोगों के लिए अच्छा है जिनके पास एक साथ बड़ा पैसा है और वे उस पर ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं। वहीं RD उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है जो महीने-महीने बचत करके एक अच्छी रकम तैयार करना चाहते हैं।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात