एआई सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

वित्तीय सलाह में AI की एंट्री तेज! अगले एक साल में 80% फाइनेंशियल प्लानर अपनाएंगे नई तकनीक

AI Entry Into Financial Advice: जीवन में बढ़ती AI की उपयोगिता के साथ अब वित्तीय सलाह में भी उपसोगिता महसूस की जाने लगी है। दावे किए जा रहे कि अगले साल तक 10 मे से 8 कंपनियां AI का उपयोग करेंगी।

आशीष शुक्ला

Highlights

दिन-प्रतिदिन बढ़ रही AI की उपयोगिता

AI के उपयोग से कामकाज में सुधार

फाइनेंस एक्सपर्ट का मानना, अगले एक साल में 10 में से 8 कंपनियां करेंगी AI का उपयोग

AI Entry Into Financial Advice: मानवीय जीवन को AI ने प्रभावित किया है। स्कूल जाने वाले बच्चे से लेकर नौकरी करने वाले युवा तक AI के उपयोग से प्रभावित है। AI के बढ़ते प्रयोग और बाजार में इसकी उपयोगिता के लिहाज से वित्तीय योजना के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हर 10 में से 8 वित्तीय नियोजन कंपनियां या तो पहले से AI का इस्तेमाल कर रही हैं या अगले 12 महीनों में इसे अपनाने की तैयारी में हैं। पिछले साल ऐसी कंपनियों की संख्या 10 में से 6 थी।

FPSB इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, AI का उपयोग वित्तीय नियोजन के काम को आसान बनाने और कम समय में अधिक ग्राहकों तक सेवाएं पहुंचाने में मदद कर रहा है। भारत समेत 37 देशों के 8,000 से अधिक वित्तीय नियोजन पेशेवरों के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

AI के उपयोग के कामकाज में सुधार

रिपोर्ट में बताया गया कि AI की मदद से 93 प्रतिशत वित्तीय नियोजकों ने कामकाज में सुधार महसूस किया। वहीं, 52 प्रतिशत ने परिचालन दक्षता बढ़ने और 49 प्रतिशत ने अधिक ग्राहकों को सेवाएं देने में सक्षम होने की बात कही।

सर्वेक्षण में शामिल 83 प्रतिशत पेशेवरों को उम्मीद है कि AI ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने में मदद करेगा। वर्ष 2025 में ऐसा मानने वालों की संख्या 78 प्रतिशत थी। इसी तरह, 75 प्रतिशत उत्तरदाताओं को उम्मीद है कि AI वित्तीय नियोजन सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करेगा। पिछले साल यह आंकड़ा 60 प्रतिशत था।

AI के उपयोग से लागत में कटौती

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 70 प्रतिशत पेशेवरों का मानना है कि AI उन लोगों तक भी वित्तीय नियोजन सेवाएं पहुंचाने में मदद कर सकता है, जिन्हें अब तक इनका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं, 68 प्रतिशत को उम्मीद है कि इससे सेवाओं की लागत घट सकती है।

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वित्तीय फैसलों में केवल जानकारी पर्याप्त नहीं है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, जरूरतों और भविष्य के लक्ष्यों को समझना भी जरूरी है। ऐसे में AI के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद योग्य वित्तीय सलाहकारों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 33 प्रतिशत वित्तीय नियोजकों के ग्राहक सामान्य वित्तीय जानकारी के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि 25 प्रतिशत ग्राहक पेशेवरों से मिली सलाह की तुलना करने या उसकी पुष्टि करने के लिए इस तकनीक की मदद ले रहे हैं।... एजेंसी इनपुट के साथ।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें