केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

India-US Trade Deal: अब डील की गुंजाइश बहुत कम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता लंबे समय से जारी है। लेकिन डील पर दोनों देशों के बीच सहमति मुश्किल लग रही है। वित्त मंत्री ने म्यूनिख कॉन्फ्रेंस में दी अहम जानकारी।

मनोज आर्या

Nirmala Sitharaman On India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड वार्ता जारी है। हालांकि, आखिरी घोषणा का अभी भी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा बयान दिया है।

सोमवार को म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लिए आगे समझौता करना मुश्किल हो सकता है। ट्रेड वार्ता एक तरह के 'प्लैटो' पर पहुंच गई है, जहां से आगे कुछ देना या लेना काफी मुश्किल हो सकता है।

'दोनों पक्ष में समझौते की गुंजाइश कम'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों पक्ष ऐसे लेवल पर पहुंच चुके हैं, जहां आगे समझौते के लिए गुंजाइश काफी सीमित है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया बातचीत का दौर अभी जारी है। अगर दोनों देशों के पास आगे बढ़ने की गुंजाइश होगी तो वे डील कर सकते हैं।

इससे पहले अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटिव जेमीसन ग्रीर ने जानकारी दी थी कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता जारी है, लेकिन डील जल्द होने की स्थिति में नहीं है। दोनों पक्षों ने उन मुद्दों की पहचान कर ली है, जिन पर सहमति बनाने के लिए बातचीत चल रही है।

लंबे समय से दोनों देशों में वार्ता जारी

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील पर बातचीत का दौर जारी है। हालांकि, कई दौर की वार्ता के बाद अभी भी दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। भारत बेहतर शर्तो पर यह डील करना चाहता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने अमेरिका से यह भरोस भी मांगा है कि भारत को दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर टैरिफ रेट मिले और डील होने के बाद उस पर अतिरिक्त पेनल्टी न लगाई जाए।

भारत के लिए रूसी तेल बड़ा चैलेंज

दोनों देशों में जारी ट्रेड वार्ता के बीच रूसी तेल का मामला भी एक बड़े चैलेंज के रूप में सामने आया है। अमेरिका का नया कानून राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रसी तेल और गैस के बड़े खरीदार देशों पर 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाने का अधिकारी देता है।

अमेरिकी टैरिफ सबसे बड़ा चिंता

भारत बड़ी मात्रा में रूस से तेल खरीदता है। ऐसे में संभावित अमेरिकी टैरिफ भारत के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। भारत पहले ही अमेरिका का बता चुका है कि रूसी तेल की खरीद से जुड़े नए टैरिफ कदम दोनों देशों के रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं।

फिलहाल भारत और अमेरिका के बीच बातचीत जारी है, लेकिन निर्मला सीतारमण के बयान से साफ है कि दोनों देशों के लिए आगे समझौते की गुंजाइश अब काफी सीमित रह गई है।

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग