EPFO का बड़ा फैसला, अब ₹25,000 तक की सैलरी वाले कर्मचारियों को मिलेगा पेंशन योजना का लाभ; जानें पूरी डिटेल

EPFO EPS New Rules: ईपीएफओ ने पेंशन योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ₹25,000 तक की सैलरी वाले कर्मचारियों को ईपीएस का लाभ मिलेगा। जानें नए नियम और इसका फायदा।
epfo latest udpate
ईपीएफओ का बड़ा फैसला!(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

EPFO EPS New Rules 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) से जुड़े नियमों को लेकर एक जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सिर्फ वर्तमान सैलरी देखकर यह तय नहीं होगा कि कर्मचारी ईपीएस का सदस्य बनेगा या नहीं।

खासकर 25 हजार रुपये से ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों के मामले में उनका पिछला पीएफ और ईपीएस रिकॉर्ड की जांच होगी।

EPS में शामिल होने का नियम बदला

सरकार ने ईपीएफ में शामिल होने के लिए बेसिक सैलरी की कानूनी सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति महीने की है। पुराने नियमों के तहत 15,000 रुपये से अधिक वेतन पर नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारी ईपीएफ का हिस्सा होते हुए भी ईपीएस के दायरे से बाहर रह जाते थे। संगठन ने इस विसंगति को दूर कर दिया है।

पहली नौकरी वाले के लिए नियम क्या?

अगर कोई शख्स पहली बार नौकरी शुरू कर रहा है और उसका बेसिक सैलरी 25,000 तक है, तो उसे ईपीएफ के साथ-साथ पेंशन योजना (ईपीएस) में भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। नियोक्ता को ईपीएफ और ईपीएस दोनों में निर्धारित योगदान करना होगा। नियोक्ता के कुल 12 प्रतिशत अंशदान में से 8.33 प्रतिशत हिस्सा ईफीएस फंड मं जमा किया जाता है।

पिछली कंपनी का रिकॉर्ड क्यों जरूरी?

नए सिस्टम में कर्मचारी का पुराना ईपीएफ व ईपीएस रिकॉर्ड बेहद आम हो गया है। नौकरी बदलने पर नए संस्थान को यह देखना होगा कि कर्मचारी पहले किस कैटेगरी में था। यूएन के जरिए यह आंकड़ा आसानी से वेरिफाई हो सकता है। इसी वजह से संगठन ने भर्ती के समय ही यूएन और पिछली सदस्यता की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

epfo latest udpate
IndiGo Flight Ticket: 6 अक्टूबर से महंगा होगा हवाई सफर, जानें किस रूट पर कितना देना होगा किराया

मौजूदा कर्मचारियों के लिए क्या फायदा?

ईपीएफओ के इस बदलाव का सबसे ज्यादा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका वेतन पहले 15,000 रुपये से अधिक होने के कारण वे ईपीएस के दायरे से बाहर रह गए थे। अब यदि उनका वेतन 15,000 से 25,000 के बीच है, तो उनहें खुद ईपीएफ, ईपीएस और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना के दायरे में लाया जाएगा।

इसके लिए कर्मचारियों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी।

epfo latest udpate
Share Market: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 299 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी

25,000 से अधिक के वेतन पर क्या?

अगर कोई कर्मचारी पूर्व में ईपीएस का मेंबर रहा है और कंपनी में उसका बेसिक पे 25,000 से अधिक हो जाता है, तो केवल अधिक वेतन के आधार पर उसकी ईपीएस सदस्यता समाप्त नहीं होगी। वह जारी रहेगी।

नए नियोक्ता को कर्मचारी के यूएएन (UAN) और पिछले सर्विस रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com