दीपिंदर गोयल, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

₹13,000 करोड़ से ज्यादा की दौलत और लग्जरी कारों का काफिला, CEO पद छोड़ने के बाद भी इतने अमीर दीपिंदर गोयल

Deepinder Goyal: वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एटरनल का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 102 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपये था।

मनोज आर्या

Deepinder Goyal Net Worth: जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी एटरनल के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने सीईओ पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। यह खबर कॉरपोरेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला लिया है। 1 फरवरी से ब्लिंकिट के फाउंडर और CEO अलबिंदर ढिंडसा यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

दीपिंदर गोयल ने खुद शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में बताया कि अब उनका झुकाव ऐसे नए आइडियाज की ओर है, जिनमें जोखिम और प्रयोग की गुंजाइश ज्यादा है। ऐसे में कंपनी से बाहर रहकर प्रयोग करना बेहतर होता है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं?

दीपिंदर गोयल की कुल कितनी नेटवर्थ?

दीपिंदर गोयल की नेटर्थ की बात करें तो, ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर्स के मुताबिक 21 जनवरी 2026 तक उनकी रियल टाइम नेटवर्थ करीब 1.6 अरब डॉलर आंकी गई है। भारतीय रुपयों में यह लगभग 13,300 करोड़ रुपये होती है। उनकी इस दौलत का बड़ा हिस्सा जोमैटो में उनकी 4.18 फीसदी हिस्सेदारी से आता है।

साल 2024 में दीपिंदर की संपत्ति का अनुमान 8,300 करोड़ से 10,100 करोड़ रुपये (करीब 1 से 1.2 अरब डॉलर) के बीच लगाया जा रहा था। उस समय ब्लिंकिट के जरिए क्विक कॉमर्स में जोमैटो की तेज ग्रोथ से उनकी नेटवर्थ को सहारा मिला था।

2024 के आखिर तक जोमैटो शेयरों की कीमतों में आई उछाल के चलते उनकी कुल संपत्ति 10,100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी। वहीं, जुलाई 2025 में फोर्ब्स ने उनकी नेटवर्थ 1.9 अरब डॉलर आंकी थी। जिसमें ब्लिंकिट के मजबूत प्रदर्शन को बड़ी वजह माना गया था।2024 में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में दीपिंदर गोयल को 9,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गुरुग्राम के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शामिल किया गया था।

दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एटरनल का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 102 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर इसमें करीब 73 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही इस दौरान कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय भी बढ़कर 16,315 करोड़ तक पहुंच गई है। जो कंपनी कारोबार में लगातार हो रही मजबूती को दिखाता है।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता