पीयूष गोयल (सौ. X ) 
बिज़नेस

ट्रंप के टैरिफ वार पर पीयूष गोयल का पलटवार, संसद में रखा सरकार का पक्ष

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। जिसके बाद पहली बार सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आयी है। इसको लेकर पीयूष गोयल ने संसद में सरकार की ओर से पक्ष रखा।

अपूर्वा नायक

Piyush Goyal On Trumps Tariff: गुरुवार को लोकसभा में कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के फैसले को लेकर सरकार का पक्ष रखा है।

पीयूष गोयल ने कहा है कि देश की सरकार लगातार इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और डोमेस्टिक इंडस्ट्री की सिक्योरिटी को सबसे अहम प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच 4 दौर की द्विपक्षीय वार्ता भी हो चुकी हैं।

द्विपक्षीय एग्रीमेंट को आखिर रूप देने के लिए कई अहम मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। इंपोर्ट पर 10 से 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात हुई थी। बायलिटरल ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बातचीत हुई थी। इसके साथ ही वर्चुअल मीटिंग्स भी हुई थी। साथ ही उन्होंने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा की भी बात कही हैं। इसके अलावा देशहित में हर आवश्यक कदम उठाने का भी दावा किया है।

दुनिया के विकास में भारत का योगदान

पीयूष गोयल ने कहा है कि दुनिया के विकास में भारत का 16 प्रतिशत योगदान रहा है और हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं। अमेरिका के इस फैसले से होने वाले असर का भी आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है और साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के टारगेट को भी पूरा करेगा। उन्होंने कहा है कि सरकार बिजनेसमैन से भी संपर्क कर रही है। हमारी सरकार देश को सुरक्षित रखने के लिए सारे कठम उठाएंगी। हम कुछ ही सालों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगे। हमारे एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल आया है। हम देश के अन्नदाताओं के लिए भी काम कर रहे हैं। सरकार को पूरा विश्वास है कि हम साल 2047 तक विकसित देश बन जाएंगे।

टैरिफ के जवाब में भारत नहीं करेगा पलटवार

कुछ सरकारी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल भारत अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ को लेकर कोई पलटवार नहीं करेगा। सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि सरकार इस ट्रंप के इस फैसले से बिल्कुल घबराई नहीं है। इस पर जो रिएक्शन दिया जाएगा वो शांति, स्ट्रेटेजी के अंतर्गत और सिर्फ बातचीत के माध्यम से ही होगा।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही