प्रतीकात्म तस्वीर 
बिज़नेस

CISF जवानों को बड़ी सौगात, आधी ब्याज रेट पर मिलेगा लोन; ऑनलाइन पोर्टल की आज से शुरुआत

CISF: अर्धसैनिक बल के प्रवक्ता ने कहा कि होम लोन और विवाह जैसे मामलों में लोन राशि को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है और इसकी रिपेमेंट समय को भी बढ़ा दिया गया है।

मनोज आर्या

CISF Personnel Welfare Portal: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने अपने जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इसके तहत पर्सनल लोन पर ब्याज दरें पहले छह प्रतिशत थीं, जिन्हें अब घटाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है। चिकित्सा उपचार को लिए गए लोन पर ब्याज अब केवल दो प्रतिशत होगा।

अर्धसैनिक बल के प्रवक्ता ने बताया कि होम लोन और विवाह जैसे मामलों में लोन राशि को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है और इसकी पुनर्भुगतान अवधि को भी तीन सालों से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है।

CISF जवानों के बच्चों के लिए बड़ी घोषणा

इसके अलावा आयुष्मान सीएपीएफ और सीजीएचएस जैसी योजनाओं के तहत भुगतान नहीं हुए मेडिकल बिलों की पूरी रिटर्न केंद्रीय कल्याण कोष से की जाएगी। एक और महत्वपूर्ण निर्णय डीजी छात्रवृत्ति योजना का विस्तार है। अब यह योजना सीआईएसएफ जवानों के बच्चों के लिए भी लागू होगी, जोकि 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे हैं। पहले केवल 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 छात्रों को छात्रवृत्ति मिलती थी। अब 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी बच्चे 20,000 रुपये की छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। बलिदानियों के बच्चों के लिए कक्षा एक से स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति राशि को 10,000-20,000 रुपये कर दिया गया है।

वेलफेयर पोर्टल का शुभारंभ आज

सीआइएसएफ अपने कर्मियों को तेज, पारदर्शी और आसानी से सेवाएं प्रदान करने के मकसद से एक सितंबर यानी आज सोमवार को एक वेलफेयर पोर्टल लॉन्च करेगा। जवान इस पोर्टल के माध्यम से सीधे लोन, छात्रवृत्ति, मेडिकल क्लेम आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के 15 दिनों के भीतर आवेदक के खाते में सीधे भुगतान के हस्तांतरण को सुनिश्चित करेगा। सीआईएसएफ की इस प्रमुख कल्याणकारी पहलों से 1.6 लाख बल सदस्य को लाभ मिलेगा।

रिटायर्ड जवानों के लिए भी सौगात

वहीं, इस योजना के तहत सेवानिवृत्ति के समय अब सीआईएसएफ जवानों को रिस्क-सेविंग पेमेंट के तहत 1.25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इससे उनकी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को कुछ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जवानों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए यूनिट स्तर पर भी कार्यक्रमों के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल