ईपीएफओ को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया नया आदेश 
बिज़नेस

EPFO: ईपीएफ को लेकर सरकार का नया आदेश, अब करेंगे होगें ये काम, नहीं तो फंस सकता है मामला

कर्मचारी अपने पब्लिक फंड अकाउंट्स को मैनेज कर सकते हैं। पीएफ पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम के साथ पर्सनल डिटेल्स आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने श्रम मंत्रालय के जरिए एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के लिए आदेश जारी किया है। सरकार ने कर्मचारियों के UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) के एक्टिवेशन के लिए आधार-बेस्ड ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को जरूरी करने के लिए निर्देश दिया है। ओटीपी की मदद से यूएएन एक्टिवेट होने के बाद कर्मचारी ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जा रही सभी ऑनलाइन सेवाओं का लुफ्त उठा सकेंगे।

बता दें कि एंप्लॉयर्स और एप्लाई को ईएलआई यानी की एंप्लाई लिंक्ड स्कीम से लाभा मिल सके इसके लिए मंत्रालय केंद्रीय बजट 2025 में घोषणा किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इसी के लिए ईपीएफओ को कैंपेन मोड में काम करने के लिए कहा है जिससे वो कर्मचारियों का UAN एक्टिवेट कर सकें।

ओटीपी बेस्ड एक्टिवेशन के फायदे

ओटीपी बेस्ड यूएएन एक्टिवेशन के साथ ही कर्मचारी कारगर तरीके से अपने पब्लिक फंड अकाउंट्स को मैनेज कर सकते हैं। पीएफ पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम, एडवांस और रकम ट्रांसफर के काम के साथ पर्सनल डिटेल्स आसानी से अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन क्लेम को रियलटाइम अपडेट भी कर सकते हैं।

अब EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं

बता दें कि इस सुविधा के जरिए एंप्लाइज को ईपीएफओ सर्विसेज के लिए 24 घंटे का एक्सेस मिलता है जो कि वो अपने घरों से अपडेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें पर्सनल रूप से ईपीएफओ ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। ईपीएफओ इसकी पहुंच को बढ़ाने के लिए जोनल और रीजनल ऑफिस तक ये लागू करेगा। आगे चलकर इस प्रक्रिया के दूसरे चरण में UAN एक्टिवेशन में बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन को भी शामिल किया जाएगा जिसे फेस रिकॉग्निशेन के जरिए पूरा किया जाएगा। एक्टिवेशन प्रक्रिया आधार-बेस्ड ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) का उपयोग करके पूरी की जा सकती है। इसके लिए एंप्लॉयर्स को यह तय करना चाहिए कि उनके कर्मचारी यहां बताए गए सिलसिलेवार चरणों को पूरा करके यूएएन को एक्टिव करें-

  • EPFO मेंबर पोर्टल पर जाएं।
  • Important Links के कैटेगरी के अंदर Activate UAN पर क्लिक करें।
  • इसमें UAN, आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • कर्मचारियों को यह कंफर्म करना चाहिए कि उनका मोबाइल नंबर EPFO ​​की डिजिटल सेवाओं की पूरी सीरीज तक पहुंचने के लिए आधार से जुड़ा हुआ हो।
  • आधार OTP वैलिडेशन के लिए सहमत हों।
  • अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP हासिल करने के लिए "ऑथराइजेशन पिन हासिल करें" पर क्लिक करें।
  • एक्टिवेशन पूरा करने के लिए OTP दर्ज करें।
  • सफल एक्टिवेशन पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता