केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग के बीच DA में 5% उछाल की उम्मीद, ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी बढ़ेगा

DA Hike: श्रम और रोजगार मंत्रालय दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।डेटा जारी होने से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

मनोज आर्या

Central Employees DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारी दिसंबर 2025 का ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे महंगाई भत्ता (DA) में संभावित बढ़ोतरी का अंदाजा लगा सकें। केंद्र सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) साल में दो बार बदलाव किया जाता है, और अगली संशोधन जनवरी 2026 में होने वाला है। इससे पहले जुलाई 2025 में DA 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था।

DA बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी बढ़ोतरी होती है। अगर दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद DA में 5% का इजाफा होता है, तो 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स के ट्रांसपोर्ट अलाउंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

DA बढ़ोतरी से सिर्फ TA पर असर

गौरतलब है कि DA बढ़ोतरी सिर्फ ट्रांसपोर्ट अलाउंस को प्रभावित करती है। अन्य भत्ते जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) केवल तब बदलते हैं जब बेसिक सैलरी संशोधित होती है। बेसिक पे आमतौर पर पे कमीशन की फिटमेंट फैक्टर के जरिए बढ़ाया जाता है, और अगली बेसिक सैलरी की संशोधन जुलाई 2028 में होने की संभावना है, जब 8वीं CPC अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

DA 5% बढ़कर 63% होने की उम्मीद

यदि दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा 148.2 पर स्थिर रहता है, तो DA 5% बढ़कर 63% होने की उम्मीद है। इसका कैलकुलेशन इस प्रकार है: पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW को 2.88 से गुणा करने पर 426.81 आता है। इसमें से 261.41 घटाने पर 165.4 बचता है, जिसे 261.41 से डिवाइड करने पर 0.63 मिलता है। इसे 100 से गुणा करने पर 63% DA निकलता है। चूंकि मौजूदा DA 58% है, इसलिए DA में कुल 5% की बढ़ोतरी होगी।

कैसे तय होता है ट्रांसपोर्ट अलाउंस?

सातवीं वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों का ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) उनके पे लेवल और पोस्टिंग वाले शहर की कैटेगरी से जुड़ा होता है। वर्तमान में शहरों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- X, Y और Z। इन में X श्रेणी के शहरों में TA सबसे ज्यादा मिलता है, जबकि Y और Z श्रेणी के शहरों में इसे कम रखा गया है। ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) हर महीने एक निर्धारित राशि के रूप में दी जाती है, और इसमें महंगाई भत्ता (DA) भी जोड़ दिया जाता है। इसके अलावा, लेवल 14 और उससे ऊपर के कर्मचारी, जिन्हें ऑफिस कार का अधिकार है लेकिन वे इसका उपयोग नहीं करते, महीने में ₹15,750 प्राप्त करते हैं। वहीं, शारीरिक रूप से विकलांग कर्मचारी को लागू TA की दोगुना राशि मिलने का अधिकार है।

वर्तमान समय कर्मचारियों का डीए

सातवीं CPC के लागू होने के बाद से DA लगातार बढ़कर 58% हो गया है। इसी आधार पर ₹1,800 की TA वाले कर्मचारी का कुल TA अब ₹2,844 हो गया है। अगर DA 5% बढ़कर 63% हो जाता है, तो ₹1,800 की TA पर DA का हिस्सा ₹1,134 होगा और कुल TA ₹2,934 हो जाएगा।

फरवरी के पहले सप्ताह में आएगा आंकड़ा

श्रम और रोजगार मंत्रालय दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। डेटा जारी होने से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट के अनुमान के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन