महाराष्ट्र बिटकॉइन घोटाला मामले में CBI का एक्शन, दर्ज की FIR  
बिज़नेस

बेंगलुरु CGST अधिकारियों पर CBIC ने कसी नकेल, जबरन वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार

सीबीआईसी ने बेंगलुरु के कुछ सीजीएसटी अधिकारियों को जबरन वसूली की शिकायत के आधार पर निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी चार गिरफ्तार जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड यानी सीबीआईसी ने बेंगलुरु ने कुछ अधिकारियों पर कड़ी कारवाई की है। सीबीआईसी ने बेंगलुरु के कुछ सीजीएसटी अधिकारियों पर कारवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। बेंगलुरु पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में इन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

सीबीआईसी ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलुरू ईस्ट क्षेत्र के बयप्पनहल्ली पुलिस थाने में एक व्यापारी द्वारा दर्ज अपहरण और जबरन वसूली की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु नगर अपराध शाखा ने 11 सितंबर को केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में जीएसटी के निरीक्षक और वरिष्ठ खुफिया अधिकारी रैंक के कर्मचारियों के अलावा एक अधीक्षक रैंक का अधिकारी भी शामिल है।

जबरन वसूली का सहारा

सीबीआईसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट में कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बताया गया है कि बेंगलुरु में कुछ सीजीएसटी अधिकारियों ने कथित जबरन वसूली का सहारा लिया है। “इसमें शामिल अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।”

शून्य-सहिष्णुता की नीति का पालन

सीबीआईसी ने कहा कि वह उन पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है, जिन्होंने इन गिरफ्तार अधिकारियों को रिमांड पर लिया था। उसने कहा, “मामले में जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीबीआईसी पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल कर प्रशासन स्थापित करने के अपने प्रयास में आधिकारिक कदाचार के मामलों में शून्य-सहिष्णुता की नीति का पालन करता है।”

धन शोधन निवारण अधिनियम

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी चार गिरफ्तार जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। इन पर ईडी के अधिकारी बनकर यहां व्यवसायी से 1.5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरू सिटी क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं लगाई गई हैं। एजेंसी सूत्रों ने बताया कि चारों लोग कारोबारी के पास फर्जी छापेमारी के लिए गए और दावा किया कि वे ईडी से हैं और उन्होंने उसे धमकी देकर 1.5 करोड़ रुपये की वसूली की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल