बजट

Budget Session के पहले विरोधियों के बारे में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इसलिए खास है ये सत्र

बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में यह पहला पूर्ण बजट है और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार गरीब और मध्यम वर्ग को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।

विजय कुमार तिवारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संसद का बजट सत्र देशवासियों में एक नया विश्वास पैदा करेगा और उन्हें नई ऊर्जा देगा। साथ ही उन्होंने यह प्रार्थना भी की कि आगामी आम बजट के मद्देनजर देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। संसद के बजट सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा कि उनके सत्ता संभालने के बाद संभवत: यह पहला संसद सत्र है जब विदेश से किसी प्रकार की कोई चिंगारी लगाने की कोशिश नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, तब तक विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, यह बजट सत्र और यह बजट उसमें एक नया विश्वास पैदा करेगा और नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि हम देश की आशा-आकांक्षाओं के इस बजट सत्र में खरे उतरेंगे।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान