(डिज़ाइन फोटो) 
बजट

केंद्रीय बजट 2024-25 पर क्या है मूडीज एनालिटिक्स का एनालिसिस, जानें यहां

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट को लेकर मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि संसद में पेश किए जाने वाले वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि हो सकती है। उसने कराधान के लिए अधिक मानकीकृत नजरिया अपनाने की उम्मीद भी जताई।

राहुल गोस्वामी

 Budget 2024: जहां नई मोदी सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश करने वाली हैं। वहीं ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार के इस खास बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। वहीं मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है।

इधर मोदी सरकार 3.0 के इस बजट को लेकर मूडीज एनालिटिक्स ने बीते मंगलवार को कहा कि संसद में पेश किए जाने वाले वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि हो सकती है। उसने कराधान के लिए अधिक मानकीकृत नजरिया अपनाने की उम्मीद भी जताई। इस बाबत मूडीज एनालिटिक्स की अर्थशास्त्री अदिति रमन ने कहा कि जून में लोकसभा में अपना पूर्ण बहुमत खोने के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की BJP नयी गठबंधन सरकार में जनता का भरोसा जगाने की कोशिश करेगी।

अर्थशास्त्री अदिति रमन ने कहा कि अंतरिम बजट में कर दरों को बरकरार रखा गया था लेकिन नियोजित सरकारी व्यय में किसी भी बढ़ोतरी के साथ ही घाटे को बढ़ने से रोकने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कराधान के जरिए अधिक कर लेना होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत की आर्थिक नीति में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। चुनाव के बाद का यह बजट पहले तय लक्ष्यों को भी मजबूती देगा।

जहां इससे पहले अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचे पर खर्च, विनिर्माण क्षेत्र को समर्थन और राजकोषीय विवेक पर जोर दिया गया था। वहीं मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि बजट का व्यापार और उपभोक्ता विश्वास पर असर पड़ेगा। बजट बुनियादी ढांचे पर पूंजीगत व्यय और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजनाओं के लिए वित्त पोषण को बनाए रखेगा या शायद इसे बढ़ा भी सकता है। अर्थशास्त्री रमन की मानें तो इस बजट में कराधान के लिए अधिक मानकीकृत नजरिये की शुरुआत होने की संभावना है, लेकिन व्यापक जोर नीतियों को जारी रहने पर होगा।

गौरतलब है कि इस बजट से पहले सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण में बताया वित्त वर्ष 2025 मे GDP ग्रोथ कितनी रहने वाली है। इस सर्वे में सरकार ने अच्छे दिनों के संकेत दिए हैं। मोदी सरकार ने आर्थिक सर्वे में ये साफ मैसेज दे दिया है कि देश विकास की सतत राह पर है। ऐसे में उम्मीद है कि बजट में भी इसकी छाप दिखेगी। इस बार का आम बजट बहुत खास होने की उम्मीद है। लेकिन मौजूदा वक्त में सरकार के सामने कई चुनौतियां भी रहेंगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज