बजट लिफाफा (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

आखिर लाल रंग के लिफाफे में ही क्यों पेश होता है बजट, सनातन धर्म से क्या है कनेक्शन

हिंदू धर्म के अनुसार लाल रंग उत्साह, रोमांच, नए जीवन और सौभाग्य का प्रतीक होता है। ये रंग धार्मिक उत्सवों में भाग लेने वालों की ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त होता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश करने वाली है। बजट के पास आते ही सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहता है, लाल रंग में लिफाफे में पेश होने वाला बजट, जिसमें बजट का पूरा ब्योरा रहता है। आप में से कई लोग है, जो ये जानना चाहते है कि आखिर ये बैग लाल रंग में ही क्यों होता है। हिंदू धर्म में लाल रंग का क्या महत्व है आइए इसके बारे में जानते हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार लाल रंग उत्साह, रोमांच, नए जीवन और सौभाग्य का प्रतीक होता है। ये रंग धार्मिक उत्सवों में भाग लेने वालों की ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि ये रंग अनंत काल तक पुनर्जन्म की धारणाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

लाल रंग किस का प्रतीक

ज्योतिष में लाल रंग को उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। ये रंग इच्छाशक्ति में मजबूती से बढ़त के साथ आने वाली परेशानियों को दूर रखने में भी मददगार सिद्ध हो सकता है।

सनातन धर्म में लाल रंग का महत्व

सनातन धर्म में रीति रिवाजों, जीवनशैली और संस्कारों के अलावा रंगों का भी बहुत ज्यादा महत्व बताया जाता है। इसमें लाल रंग का विशेष महत्व होता है। धार्मिक ग्रंथों में लाल रंग को देवी दुर्गा, हनुमान जी और देवी लक्ष्मी का सबसे प्रिय रंग माना जाता है। शुभ मौकों पर लगाए जाने वाले टीके का रंग भी लाल होता है, जो शौर्य और विजय का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान भगवान की मूर्ति के नीचे भी लाल रंग का कपड़ा ही बिछाया जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही शुभ कामों में भी लाल रंग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाता है। लाल रंग आने वाले जीवन में खुशहाली लाने का प्रतीक माना जाता है। शादी के दौरान भी लाल रंग के जोड़े को शुभ माना जाता है। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

बजट में क्यों लाल रंग के लिफाफे का होता है उपयोग?

आम बजट में लाल रंग के कपड़े या सूटकेस का इस्तेमाल किया जाता है। इस रंग को इस्तेमाल करने का गहरा महत्व है। लाल रंग के कपड़े, लिफाफे या सूटकेस में बजट पेश करके सरकार जनता को शक्ति, सामर्थ्य और स्थिरता का मैसेज देती है। आपको बता दें कि लाल रंग को बेहद शक्तिशाली रंग माना जाता है, जो ऊर्जा, शक्ति और अधिकार का प्रतीक है। ये सूरज, आग और जीवन से जुड़ा हुआ होता है। कई संस्कृतियों में इस रंग का इस्तेमाल धन, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक के तौर पर किया जाता है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक