केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Budget 2026 Date Final: संडे या मंडे, कब पेश होगा बजट? सरकार ने तारीख पर लगाई मुहर, नोट कर लें टाइम

Budget 2026: निर्मला सीतारमण नौ लगातार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनकर इतिहास रचेंगी। इससे वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले वित्त मंत्रियों में अपनी जगह और मजबूत करेंगी।

मनोज आर्या

Budget 2026 Date Final: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी यानी रविवार को साल 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब बजट रविवार को पेश किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने संसद के बजट सत्र की तारीखों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति 28 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इससे बजट सत्र की शुरुआत होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को संसद में पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों के हवाले से न्‍यूज18 ने यह जानकारी दी है।

नौवीं बार बजट पेश करेंगी सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी, जो स्वतंत्रता के बाद 88वां बजट होगा। 2017 से सरकार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे बजट पेश करने की परंपरा का पालन कर रही है। पहले यह परंपरा 28 फरवरी को बजट पेश करने की थी। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के कार्यकाल में यह बदलाव किया गया था ताकि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही बजट प्रस्तावों को जल्दी लागू किया जा सके। हालांकि, सप्ताहांत पर बजट पेश करना कोई नई बात नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 का बजट शनिवार को पेश किया था और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015 और 2016 के बजट 28 फरवरी को दोनों ही दिन शनिवार को पेश किए थे।

सबसे लंबा सेवा देने वाले वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण नौ लगातार बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनकर इतिहास रचेंगी। इससे वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले वित्त मंत्रियों में अपनी जगह और मजबूत करेंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी, जिन्होंने दो बार में कुल 10 बजट पेश किए थे। उन्होंने 1959 से 1964 के बीच छह बजट और 1967 से 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे।

9 बार बजट पेश कर चुके हैं चिदंबरम

अन्य हालिया वित्त मंत्रियों में पी. चिदंबरम ने नौ बजट पेश किए थे, जबकि प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न प्रधानमंत्रियों के अधीन अपने-अपने कार्यकाल में आठ बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार सत्ता में आए। 2024 में मोदी सरकार के लगातार तीसरी बार जीतने के बाद भी उन्होंने वित्त मंत्रालय संभाला।

पहले से ही चल रही हैं तैयार‍ियां

बजट 2026 की तैयारियां पहले से ही चल रही हैं। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। यह अभिभाषण सरकार की नीतियों और आने वाली योजनाओं की रूपरेखा बताता है। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण देश की आर्थिक स्थिति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह बताता है कि अर्थव्यवस्था कैसी चल रही है और भविष्य में क्या उम्मीदें हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव