राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी, फोटो - सोशल मीडिया 
बिज़नेस

Budget 2025: PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बातों की होने लगीं चर्चाएं, जानिए मिडिल क्लास के लिए क्या हो सकता है खास?

नए बजट सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी हमारे देश...

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : आज यानी 1 फरवरी को 11 बजे बजट पेश किया जाना है। ऐसे में सबकी निगाहें हैं कि मिडिल क्लास के लिए इस बार के बजट में क्या खास होगा? ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में कितनी राहत मिल सकती है, तो इसके लिए पढ़ लीजिए इस आर्टिकल को अंत तक।

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को लगातार आठवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए किसी बड़ी योजना का ऐलान कर सकती है।

बता दें, इससे पहले PM मोदी ने बीते शुक्रवार यानी 31 जनवरी को महा लक्ष्मी मंत्र का स्मरण किया और कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि देवी गरीबों और मध्यम वर्ग पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। संसद के बजट सत्र का आगाज बाते 31 जनवरी 2025 से शुरू हुआ है, जो 13 फरवरी 2025 तक चलने वाला है।

PM मोदी ने क्या कहा?

नए बजट सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि मां लक्ष्मी हमारे देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर अपनी कृपा बरसाती रहें।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में दिए ये संकेत

पीएम मोदी के संबोधन के ठीक बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन हुआ, जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के तीसरे पूर्ण बजट से एक दिन पहले प्रधानमंत्री के बयान को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ लाभकारी होगा।

टैक्स को लेकर हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान

सरकार ने नए इनकम टैक्स स्लैब को FY 2024-25 में आम आदमी के टैक्स भार को कम करने के लिए किया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इनकम टैक्स स्लैब और दरों में कुछ और बड़ी सुधार कर सकती है, जिससे मिडिल क्लास को थोड़ी मिले।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 30 प्रतिशत वाले टैक्स स्लैब को मौजूदा समय में 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये से अधिक किया जा सकता है। ध्यान देने वाली यह है कि नई इनकम टैक्स स्लैब सिस्टम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया था।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी