प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- IANS 
बिज़नेस

नवरात्रि के पहले दिन महाबचत के लिए हो जाएं तैयार! GST 2.0 होने जा रहा है लागू, दाम घटाएंगी कंपनियां

GST की नई दरें नवरात्रि के पहले यानी सोमवार से लागू होने जा रही हैं। इससे बड़ी संख्या में खाने-पीने से लेकर टीवी, एसी, फ्रिज और गाड़ियों के दामों में बड़ी कमी आएगी और पहले के मुकाबले अधिक सस्ते होंगे।

प्रतीक पाण्डेय

GST 2.0 New Update: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले यानी सोमवार से लागू होने जा रही हैं। इससे बड़ी संख्या में खाने-पीने से लेकर टीवी, एटी, फ्रिज और गाड़ियों के दामों में बड़ी कमी आएगी और पहले के मुकाबले अधिक सस्ती हो जाएंगी।

केंद्र सरकार ने नवरात्रि की शुरुआत से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें लागू हो रही हैं। इसके साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियों तक की कीमतों में भारी कमी आने जा रही है। सरकार का दावा है कि इस सुधार से आम जनता के बजट पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उद्योग जगत को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव

अब तक जीएसटी के चार टैक्स स्लैब थे- 5%, 12%, 18% और 28%। लेकिन नए फ्रेमवर्क में इनकी संख्या घटाकर केवल दो कर दी गई है – 5% और 18%। इसके अलावा कई आवश्यक वस्तुओं को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा और बाजार में मांग बढ़ेगी।

किन वस्तुओं पर मिलेगा फायदा?

खाने-पीने की कई चीजों पर टैक्स अब शून्य हो गया है। इसमें दूध, पनीर, छेना, पिज्जा ब्रेड, पराठा, कुल्चा और अन्य ब्रेड शामिल हैं। पहले इन पर 5% जीएसटी लगता था। इसी तरह मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और स्टेशनरी उत्पाद जैसे कॉपी, नोटबुक, पेंसिल और शार्पनर भी अब टैक्स फ्री हो गए हैं। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि पहले इन पर 18% जीएसटी देना पड़ता था।

इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन होंगे सस्ते

सरकार ने एसी और फ्रिज पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया है। वोल्टास, डायकिन, गोदरेज एप्लायंसेज, पैनासोनिक और हायर जैसी कंपनियों ने कीमतें घटाने का ऐलान कर दिया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। 350 सीसी तक की बाइक पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसी तरह 1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल कारों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल कारों पर भी अब केवल 18% टैक्स लगेगा। हालांकि लग्जरी कारों और बड़ी क्षमता वाले वाहनों पर टैक्स 40% तय किया गया है।

उद्योगों और कंपनियों की प्रतिक्रिया

सरकार ने उद्योग जगत से अपील की है कि टैक्स कटौती का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जाए। लगभग सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम घटाने की घोषणा कर दी है। वहीं, डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध, आइसक्रीम और फ्रोजन फूड की कीमतें कम करने का फैसला किया है।

जीएसटी सुधार का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब और उद्योगों की बिक्री पर देखने को मिलेगा। जहां आम लोग कम दाम में जरूरी वस्तुएं खरीद पाएंगे, वहीं कंपनियों की बिक्री और मुनाफे में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। कुल मिलाकर, नवरात्रि से शुरू होने वाला यह जीएसटी सुधार सरकार का बड़ा कदम है, जो महंगाई से राहत और आर्थिक गतिविधियों में तेजी दोनों लाने का काम करेगा।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति