(कॉन्सेप्ट फोटो)  
बिज़नेस

Bank Holidays: अगस्त में आएंगी छुट्टियों की बहार, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

इस महीने में 14 दिन तक बैंक का व्यवहार बंद रहने वाला हैं यानी इस महीने 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त के महीने में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी के चलते बैंक बंद रहेंगे।

अपूर्वा नायक

Bank Holidays in August : अगस्त के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार आने वाली हैं। इस महीने में अलग-अलग राज्यों और शहरों में टोटल 14 दिनों तक बैंक का व्यवहार बंद रहेगा। इस लिस्ट में 5 रविवार और सेकेंड और फॉर्थ सटरडे के अलावा भी 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

अगर आपको भी इस महीने बैंक का काम हैं, तो आपको इन बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। आप इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर बैंक जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अगस्त के महीने में आपके राज्य और शहर में किस दिन और कब बैंक बंद रहने वाले हैं।

8 और 13 अगस्त 2025

8 अगस्त के दिन शुक्रवार को टेंडोंग लो रम फात के अवसर पर सिक्किम और गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं। साथ ही 13 अगस्त बुधवार के दिन देशभक्त दिवस समारोह के मौके पर सिर्फ इंफाल, मणिपुर में बैंक बंद रहने वाले हैं।

9 अगस्त 2025

कई राज्यों में 9 अगस्त शनिवार के दिन रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा के मौके पर बैंक की छुट्टी रहने वाली है। इस दौरान भोपाल, अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, भुवनेश्वर, कानपुर, शिमला और लखनऊ में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि दूसरे शनिवार के दिन ये त्योहार आने के कारण, बैंक वीकेंड पर सामान्य तौर पर बंद रहेंगे।

5 और 16 अगस्त 2025

15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 16 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें भोपाल, आइजोल, चंडीगढ़, अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक, देहरादून, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर, पटना, लखनऊ, जम्मू, रायपुर. शिलांग, रांची, विजयवाड़ा और श्रीनगर जैसे शहरों में इस बार बैंक बंद रहने वाले हैं।

19 अगस्त और 25 अगस्त 2025

19 अगस्त, मंगलवार को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर अगरतला में बैंक बंद रहने वाले हैं।

25 अगस्त शुक्रवार के दिन श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी, असम में बैंक बंद रहने वाले हैं।

28 अगस्त 2025

28 अगस्त 2025 के दिन नुआखाई के मौके पर ओडिशा, भुवनेश्वर में और पणजी, गोवा में फसल उत्सव नुआखाई के दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों पर बैंक भले ही बंद क्यों ना हो, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और एटीएम जैसी सुविधाएं इन छुट्टियों के दिन पर सुचारु रुप से चालू रहेगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी