रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, कल सोमवार को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
यदि आप कल बैंक जानें की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।
16 नवंबर को छठ पूजा पर बिहार-झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छठ व्रती सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं।
Bank Holiday Day 16 November 2026: कल सोमवार को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यदि आप कल 16 नवंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, कल सोमवार को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां जानें कि कल किन राज्यों में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे।
बिहार और झारखंड में कल सोमवार, 16 नवंबर को सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक बंद रहेंगे। यह बंदी छठ पूजा के कारण होगी।
बिहार और झारखंड में छठ पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। छठ पूजा भारत के प्राचीन त्योहारों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की बहन छठी मैया की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यह पूजा संतान को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करती है। छठ पूजा चार दिनों तक मनाई जाती है, जिसमें पहले दिन नहाय-खाय के दौरान व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन करते हैं।
दूसरे दिन खरना मनाया जाता है, जिसमें दिनभर उपवास के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद लिया जाता है। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया जाता है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बिहार और झारखंड को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक काम करेंगे।
16 नवंबर- को छठ पूजा के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन छठ व्रती सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं।
20 नवंबर- इगास-बग्वाल के अवसर पर उत्तराखंड में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह उत्तराखंड का स्थानीय पर्व है।
23 नवंबर- सेंग कुट स्नेम पर्व के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
24 नवंबर- गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।