बिज़नेस

1 लाख के बना दिए 19 लाख! ₹50 वाले इस शेयर ने मचाया गदर, अब भी खरीदने की सलाह; जानें कंपनी का नाम

Multibagger Stock: जब देश में कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू हुआ था, तो उस कोविड काल में इस कंपनी के स्टॉक की कीमत महज 50 रुपये थी, लेकिन अब यह काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मनोज आर्या

Astra Microwave Share Price: बाजार को भले ही जोखिम भरा निवेश माना जाता है, लेकिन ऐसे कई स्टॉक्स हैं जो अपने निवेशकों के लिए पैसे छापने की मशीन बनकर उभरे हैं। ऐसा ही एक शेयर है डिफेंस सेक्टर की कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेव स्टॉक, जो अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ और 50 रुपये से 950 रुपये पर पहुंच गया और निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है।

जब देश में कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू हुआ था, तो उस कोविड काल में एस्ट्रा माइक्रोवेव डिफेंस स्टॉक की कीमत महज 50 रुपये थी, लेकिन जिस रफ्तार से देश की इकोनॉमी इस महामारी से उबरकर तूफानी तेजी से आगे बढ़ी, ये डिफेंस स्टॉक भी रॉकेट की रफ्तार से भागा और निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया। मंगलवार को कारोबार के दौरान ये 1.68 फीसदी की उछाल के साथ 951 रुपये पर क्लोज हुआ। इस शेयर का 52 वीक का हाई 1195.90 रुपये है।

1800% की जबरदस्त उछाल

50 रुपये से 951 रुपये पर पहुंचे इस डिफेंस स्टॉक में पैसे लगाने वाले निवेशकों को इस अवधि में 1800% का धुआंधार मल्टीबैगर रिटर्न हासिल हुआ है। उनके फायदे का कैलकुलेशन देखें, तो अगर किसी निवेशक ने कोरोना काल में Astra Microwave Stock में सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और अब तक इसे होल्ड रखा होगा, तो उसकी रकम बढ़कर अब 19 लाख रुपये हो गई होगी।

क्या काम करती है ये कंपनी?

Astra Microwave 1991 में स्थापित हैदराबाद हेडक्वार्टर वाली कंपनी है और Defece, दूरसंचार और अंतरिक्ष के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम, माइक्रोवेव चिप्स और माइक्रोवेव-आधारित सब-सिस्टम्स की बड़ी रेंज की टॉप डिजाइनर और मैन्युफैक्चरर कंपनी है। कोरोना से उबरते हुए इस शेयर की रफ्तार को देख ब्रोकरेज फर्म भी इस पर बुलिश हैं और पॉजिटिव रिस्पांस देते हुए इस स्टॉक में और तेजी की उम्मीद जता रही हैं।

शेयर को लेकर एक्सपर्ट्स की राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि हम एस्ट्रा माइक्रोवेव पर 'Buy Rating' दे रहे हैं और इसके लिए नया टारगेट प्राइस 1,100 रुपये सेट करते हुए इसकी कवरेज शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा जियोजित इन्वेस्टमेंट्स की ओर से कहा गया है कि रडार सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वॉर और स्पेस टेक्नोलॉजी में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है। इसे देखते हुए इसके शेयर का नया टारगेट 1,067 रुपये सेट किया गया है और इसे 'एक्युमुलेट' रेटिंग दी गई है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर