आईफोन एक्सपोर्ट (सौ. डिजाइन फोटो) 
बिज़नेस

उलटी पड़ी ट्रंप की चाल, विरोध के बाद भी आईफोन का प्रोडक्शन भारत में रहेगा बरकरार

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत में मैन्युफैक्चरिंग बंद करने के लिए कहा था। लेकिन फिर भी कुक ने ये बयान दिया है कि वो भारत में प्रोडक्शन जारी रखेगा।

अपूर्वा नायक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना शुरू किया है। जिसके चलते उसने आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल को ये चेतावनी दी थी कि वो भारत में अपना प्रोडक्शन रोक दें। हालांकि ट्रंप के इस आदेश के बाद भी एप्पल ने ये साफ किया है कि वो भारत में अपना प्रोडक्शन जारी रखेंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने एप्पल के सीईओ से भारत में प्रोडक्शन रोकने के लिए कहा था। जिसके बाद एप्पल ने ये साफ किया है कि वो भारत में अपना प्रोडक्शन नहीं रोकेगा और इसे जारी रखेगा। एप्पल ने ये फैसला ऐसे समय पर लिया है जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल होने वाली है। इसके बाद ये संभव हो सकता है कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन में से 4था फोन मेड इन इंडिया होगा।

भारत में होगा आईफोन का प्रोडक्शन

आईफोन बनाने वाली एप्पल की भारत में इंवेस्टमेंट की स्कीम बरकरार है और कंपनी ने देश में अपने प्रोडक्ट्स के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनाने का प्रपोजल रखा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, इंडियन ऑफिसर्स ने अमेरिका के क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के अधिकारियों से भी बात की है। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में आईफोन के मैन्युफैक्चरिंग को कम करने के लिए कहा है।

हालांकि इसको लेकर सूत्रों ने जानकारी दी है कि एप्पल ने इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि भारत में उसकी इंवेस्टमेंट योजनाएं जारी हैं और भारत आईफोन के प्रोडक्ट्स के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग सेंटर रहने वाला है। इस संबंध में एप्पल को ईमेल के माध्यम से भेजे गए सवालों का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है।

आईफोन के बाद अब एयरपॉड्स भी होंगे मेड इन इंडिया

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ये ऐलान किया है कि टैरिफ अनिश्चितता के बीच एप्पल जून तिमाही में अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादा से ज्यादा आईफोन भारत से लेगी, जबकि चीन में बाकी बाजारों के लिए मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, आईफोन को ग्लोबल प्रोडक्शन का 15 प्रतिशत हिस्सा भारत में बनता है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन इंडिया जैसी कंपनियां आईफोन के मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। साथ ही जानकारी मिली है कि फॉक्सकॉन ने एक्सपोर्ट के लिए तेलंगाना में एप्पल एयरपॉड्स का मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर दिया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान