भारत में एप्पल एक्सपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Made In India एप्पल की मची धूम, पिछली तिमाही में iPhone के एक्सपोर्ट में आया 63 फीसदी बूम

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के द्वारा लगायी जाने वाली टैरिफ पॉलिसी के कारण एप्पल ने भारत को Manufacturing Hub बनाने का फैसला लिया है। हालांकि Apple के भारत से एक्सपोर्ट में बढ़त हुई है।

अपूर्वा नायक

Apple Export From India: इंडस्ट्रियल वर्ल्ड के फ्रेश डेटा के अनुसार, इस साल की अप्रैल से जुलाई महीने की तिमाही में एप्पल का भारत से आईफोन एक्सपोर्ट करीब 63 फीसदी बढ़कर 7.5 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले साल की इसी अुप्रैल से जुलाई वाली तिमाही में 4.6 अरब डॉलर रहा था।

इस फाइनेंशियल ईयर के पहले 4 महीनों में टोटल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट भी बढ़कर 10 अरब डॉलर के न्यू हाई लेवल पर पहुंच गया, जो फाइनेंशियल ईयर 25 की इसी तिमाही के 6.4 अरब डॉलर से 52 फीसदी से ज्यादा है।

भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही की बात करें तो भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट अप्रैल-जून की अवधि में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जहां निर्यात 7.72 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अप्रैल से जुलाई की तिमाही के 4.9 अरब डॉलर से 58 फीसदी से ज्यादा है।

आईफोन एक्सपोर्ट

उद्योग के अनुमानों के अनुसार, इस तिमाही के दौरान एप्पल ने अपने अनुबंधित निर्माताओं के माध्यम से 6 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन एक्सपोर्ट किए, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 82 फीसदी की बढ़त को दर्शाता है। इस बीच, ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज और एप्पल की प्रमुख सप्लायर फॉक्सकॉन ने अपने नए बेंगलुरु फैक्ट्री में आईफोन 17 का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

एप्पल भारत को बना रहा मैन्यूफैक्चरिंग हब

यह इस फैक्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो चीन के बाहर फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी आईफोन प्रोडक्शन यूनिट है और लगभग 2.8 बिलियन डॉलर यानी लगभग 25,000 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट से स्थापित की गई है। एप्पल भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित करने पर बड़ा दांव लगा रहा है।

आईफोन प्रोडक्शन

कंपनी को इस साल आईफोन प्रोडक्शन को 60 मिलियन यूनिट तक बढ़ाने की उम्मीद है, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में यह 35-40 मिलियन यूनिट था। 31 मार्च, 2025 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर में, एप्पल भारत में 60 फीसदी ज्यादा आईफोन का प्रोडक्शन किया, जिसकी एक्सपेक्टेड वैल्यू 22 बिलियन डॉलर है।

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत के बढ़ते महत्व को हाईलाइट किया। 31 जुलाई को तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद, उन्होंने खुलासा किया कि जून 2025 में अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने थे। इसके अलावा, 'मेक इन इंडिया' पहल को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 से शुरू होने वाले एक दशक में 31 अरब डॉलर से बढ़कर 133 अरब डॉलर हो गया। 2025-26 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की इसी तिमाही की तुलना में 47 फीसदी से ज्यादा बढ़ा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान