Elon Musk ने Apple को धमकाया, OpenAI पर जोर देने का लगाया आरोप

दुनिया के सबसे अरबपति बिजनेसमैन Elon Musk ने सोशल मीडिया पोस्ट पर Apple कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मस्क ने एप्पल पर OpenAI को प्राथमिकता देने की भी बात कही हैं।
दुनिया के सबसे अरबपति बिजनेसमैन Elon Musk ने सोशल मीडिया पोस्ट पर Apple कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मस्क ने एप्पल पर OpenAI को प्राथमिकता देने की भी बात कही हैं।
एलन मस्क (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Elon Musk On Apple: टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने मंगलवार को दिग्गज टेक कंपनी एप्पल को धमकाया है। साथ ही मस्क ने एप्पल पर ओपनआई पर ज्यादा जोर देने का भी आरोप लगाया है।

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने एप्पल को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। साथ ही मस्क ने एप्पल पर आरोप लगाया है कि कंपनी अपने ऐप स्टोर में OpenAI एप्लिकेशन को गलत तरीके से प्राथमिकता दे रही है। इसके अलावा, उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि इसी पक्षपात के कारण मस्क का एआई स्टार्टअप, ऐप स्टोर पर नंबर, एक्सएआी एक जगह हासिल नहीं कर पा रहा है।

मस्क ने लगाया ये आरोप

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि एप्पल इस तरह से व्यवहार कर रहा है कि ओपनएआई के अलावा किसी भी एआई कंपनी के लिए ऐप स्टोर में नंबर एक स्थान हासिल करना असंभव हो गया है, जो एक स्पष्ट रूप से एंटीट्रस्ट उल्लंघन है। एक्सएआई इस पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में कहा है कि दुर्भाग्य से, हमारे पास क्या विकल्प बचता है? एप्पल ने तराजू पर केवल अपना अंगूठा नहीं, बल्कि अपना पूरी बॉडी रख दी है। यह आरोप तब लगाया गया जब एक्सएआई के लार्ज लैंग्वेज मॉडल, ग्रोक और ओपनएआई के चैटजीपीटी के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई। एक्सएआई ने पिछले महीने ग्रोक 4 लॉन्च किया और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में प्रदर्शन सुधार का दावा किया।

इसके बाद से इस एआई फर्म ने इमेज और वीडियो जनरेशन के लिए ग्रोक इमेजिन और पर्सनलाइज्ड कंपेनियन चैटबॉट जैसे फीचर्स जोड़े। एप्पल की प्रोडक्टिविटी कैटेगरी में ग्रोक 60वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुफ्त श्रेणी में प्रतिदिन केवल सीमित संख्या में क्वेरीज की अनुमति है, जिसके बाद इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।

चैटजीपीटी पिछले एक साल से एप्पल के समग्र चार्ट में लगातार पहले या दूसरे स्थान पर रहा है। मस्क ने आरोप लगाया था कि चैटजीपीटी के लिए एप्पल का सपोर्ट स्वाभाविक लोकप्रियता से प्रेरित नहीं है। एप्पल ने ऐप स्टोर के एडिटोरियल कंटेंट में चैटजीपीटी को प्रमुखता दी है और ओपनएआई की टेक्नोलॉजी को अपने अपने एप्पल इंटेलिजेंस रोलआउट में शामिल किया है, इसे सीधे सिरी और राइटिंग टूल में इटीग्रेट किया गया। पिछले हफ्ते, जीपीटी‑5 के लॉन्च पर, चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई ने लगभग 1,000 कर्मचारियों के लिए बड़े बोनस भुगतान की घोषणा की, जो उसके पूर्णकालिक कर्मचारियों का लगभग एक-तिहाई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com