अनिल अंबानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Anil Ambani की लगी लॉटरी, शेयरों ने करायी बंपर कमाई

Anil Ambani Group की मुख्य कंपनियां Reliance Infra और Reliance Power के शेयरों में आज भारी बढ़त देखने के लिए मिल रही है। ये बढ़त कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर के कारण आयी है।

अपूर्वा नायक

Anil Ambanis Companies Share Price: बिजनेसमैन अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने के लिए मिल रही है।

मंगलवार के दिन रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बीएसई में 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 271.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। साथ ही रिलायंस पावर के शेयरों में आयी तेजी के कारण ये शेयर 44.49 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। Anil Ambani Group की इन दोनों कंपनियों के लिए गुड न्यूज है और यही कारण है कि इनके शेयरों में तेजी देखी जा रही है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को दिग्गज कंपनी नवरत्न से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

ये है NHPC से मिले ऑर्डर की जानकारी

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को नवरत्न कंपनी एनएचपीसी से लेटर ऑफ अवॉर्ड यानी एलओए मिला है। ये अवॉर्ड 390 मेगावॉट के सोलर पावर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम यानी बीईएसएस प्रोजेक्ट के लिए मिला है। प्रोजेक्ट चालू होने के बाद प्लेटफॉर्म रिलायंस ग्रुप के पोर्टफोलियो में 700 एमडब्ल्यूपी की सोलर डीसी क्षमता और 780 एमडब्ल्यूएचआर की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम कैपेसिटी को जोड़ सकता है, जिससे न्यू एनर्जी सोल्यूशंस में कंपनी की पोजिशन मजबूत होगी। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस ग्रुप की लिस्टेड रिलायंस पावर के पास पहले से ही लगभग 2.5 जीडब्ल्यूपी की सोलर और 2.5 जीडब्ल्यूएचआर की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की क्षमता है।

रिलायंस एंटरप्राइजेस ने भूटान में किया ये कमाल

रिलायंस पावर ने जानकारी दी है कि उसकी एसोसिएट कंपनी रिलायंस एंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड ने भूटान में जीडीएल रिलायंस सोलर पीटीई लिमिटेड नाम से एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनायी है। इस ज्वाइंट प्रोजेक्ट में रिलायंस एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की 50-50 पार्टनरशिप है। ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड, रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान की सरकारी कंपनी है।

1 महीने से प्रेशर में थे रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर के शेयर

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के शेयर पिछले 1 महीने से प्रेशर में थे। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पिछले 1 महीने में 28 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए हैं। साथ ही पिछले 1 महीने में रिलायंस पावर के शेयरों में 29 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने के लिए मिली। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्तों का हाई लेवल 76.49 रुपये है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन