File Pic 
बिज़नेस

भारत में लगभग 1,000 कर्मचारियों नौकरी से निकालेगी Amazon

शुभम सोनडवले

नयी दिल्ली. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में करीब 1,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है। कंपनी दुनिया भर में छंटनी कर रही है और यह उसी का हिस्सा है।

सूत्रों से शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक पदों को समाप्त कर रही है। सूत्र ने कहा, ''कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 नौकरियों को खत्म करने के निर्णय से देश के लगभग 1,000 कर्मचारी प्रभावित होंगे।''

एक अन्य सूत्र ने कहा कि अमेजन के भारत में एक लाख कर्मचारी हैं। इस फैसले से यहां एक प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन अमेजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेस्सी के एक लेख लिंक साझा किया है। लेख में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों को खत्म करने के कंपनी के फैसले की जानकारी दी है।

जेस्सी ने लिखा है, ''हम करीब 18,000 पदों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। इस फैसले से कई समूह प्रभावित होंगे। हालांकि, ज्यादातर पद अमेजन स्टोर और पीएक्सटी (पीपुल, एक्सपीरिएंय और प्रौद्योगिकी) संगठन से संबंधित हैं।''

अमेजन में 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 16,08,000 पूर्णकालिक और अंशकालिक कर्मचारी काम कर रहे थे। (एजेंसी)

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे