लॉन्च होते ही ट्रंप टावर के सभी फ्लैट सोल्ड आउट (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

भारत में ट्रंप टावर की धमक, लॉन्च होते ही सभी फ्लैट SOLD OUT, जानें कितनी है कीमत

डेवलपर्स ने बताया कि लॉन्च के पहले दिन ही 3,250 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बुकिंग हुई, जिसमें 125 करोड़ रुपये का एक अल्ट्रा-लक्जरी पेंटहाउस भी शामिल है। कंपनी जल्द ही दूसरे शहरों में प्रोजेक्ट्सलॉन्च करने वाली है।

अक्षय साहू

गुड़गांव: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रियल स्टेट बिजनेस में हलचल मचा दी है। मंगलवार को गुड़गांव में बन रहे दूसरे ट्रंप टावर प्रोजेक्ट को लेकर स्मार्टवर्ल्ड डिवेलपर्स और ट्राइबेका डिवेलपर्स ने घोषणा की कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बिक चुका है। लॉन्च के पहले दिन ही 3,250 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बुकिंग हुई, जिसमें 125 करोड़ रुपये का एक अल्ट्रा-लक्जरी पेंटहाउस भी शामिल है।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होने के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनका व्यापार पूरी दुनिया में फैला हुआ है औरवह कई अलग-अलग बिजनेस के मालिक हैं,जिनमें से  ट्रंप टावर भी एक है। यह एक लग्जरी अपार्टमेंट बिल्डिंग चेन है। भारत की बात करें तो मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुड़गांव बड़े शहरों में  ट्रंप टावर मौजूद हैं।

पहले दिन ही ट्रंप टावर के 298 फ्लैटसोल्ड

भारत में ट्रंप टावर के राइटर्स रखने वाली डिवेलपर्स स्मार्टवर्ल्ड डिवेलपर्स और ट्राइबेका डिवेलपर्स ने बताया कि मंगलवार को गुड़गांव के दूसरे ट्रंप टावर प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया। इसके लॉन्च के पहले ही दिन इस हाई-एंड रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट के सभी 298 फ्लैटस सोल्ड आउट हो गए। जिनकी कीमत 8 करोड़ रुपये से लेकर से 15 करोड़ रुपये के बीच थी। इन सभी यूनिट्स को रिकॉर्ड समय में बेचा गया। इससे भारत में ब्रांडेड और अल्ट्रा-लक्जरी हाउसिंग कीबढ़ती डिमांड को समझा जा सकता है।

पहला ट्रंप टावर भी पूरी तरह सोल्डआउट

डेवलपर्स ने बताया है कि 2018 में शुरू हुआ पहला ट्रंप टावर भी पूरी तरह से बिक चुका है, जिसकी डिलीवरी भी बहुत जल्द शुरू की जाएगी। वहीं नए बन रहेप्रोजेक्ट में 51-मंजिला टावर शामिल हैं। डेवलपर्स ने बताया है कि वे नए प्रोजेक्ट की अप्रत्याशित सफलता से खुश हैं और बहुत जल्द भारत के दूसरे बड़े शहरों में कई प्रोजेक्ट्स शुरू करने की योजना बना रहे हैं। भारत में  स्मार्टवर्ल्ड ट्रंप टावर के निर्माण और कस्टमर सर्विस की देखरेख करता है, तो वहीं ट्राइबेका भारत में ट्रंप ब्रांड का आधिकारिक प्रतिनिधि है और डिजाइन, डिस्ट्रीब्यूशन, सेल और क्वालिटी कंट्रोल का नेतृत्व करती है।

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं