पंकज धानुका, (अध्यक्ष, फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड) नवभारत ब्यूरो
बिज़नेस

AI से जॉब जाएंगे नहीं क्रिएट होंगे, नवभारत से बातचीत में बोले उद्योगपति पंकज धानुका

Pankaj Dhanuka: एआई डेटा इंफ्रा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड के अध्यक्ष पंकज धानुका का मानना है कि AI से जॉब जाएंगे नहीं बल्कि नए जॉब क्रिएट होंगे, लेकिन लोगों को स्किल बढ़ानी होगी।

विष्णु भारद्वाज, मनोज आर्या

Pankaj Dhanuka On AI: उद्योग जगत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग से नौकरियां (जॉब) जाने की आशंका जताई जा रही है। यह डर बढ़ता जा रहा है, लेकिन एआई डेटा इंफ्रा और ग्लोबल बीपीओ कंपनी फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड (Fusion CX) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक पंकज धानुका का मानना है कि एआई से जॉब जाएंगे नहीं बल्कि नए जॉब क्रिएट होंगे, लेकिन लोगों को अपनी स्किल बढ़ानी होगी।एआई से डरना नहीं चाहिए, बल्कि अपनी स्किल बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।

पहली पीढ़ी के उद्योगपति पंकज धानुका ने 'नवभारत' के साथ एक बातचीत में कहा कि दुनिया में जब भी टेक्नोलॉजी परिवर्तन आता है तो लोगों में इसी तरह का डर पैदा होता है। पांच दशक पहले जब कंप्यूटर का चलन शुरू हुआ तो इसी तरह का डर पैदा हुआ था। उसके बाद वर्ष 2000 में डॉट कॉम और इंटरनेट से भी इसी तरह का डर पैदा हुआ, लेकिन हम सबने देखा कि नौकरियां गई नहीं बल्कि बड़ी संख्या में नए जॉब क्रिएट हुए। अब एआई भी समय के साथ स्टैंडर्ड हो जाएगा।

टेक्नोलॉजी परिवर्तन का दौर

धानुका ने कहा कि अब फिर टेक्नोलॉजी परिवर्तन का दौर है। इसमें सभी को अलर्ट रहना होगा। अपनी स्किल बढ़ानी होगी। उद्योग जगत में जो एआई को अडॉप्ट करेगा, उसे ज्यादा ग्रोथ मिलेगी। भारतीय कंपनियां एआई में निवेश नहीं कर रही हैं। इस कारण भारत एआई में पीछे रह गया है। लेकिन अब सरकार के प्रयासों से जागरूकता आ रही है और कंपनियां निवेश बढ़ाने लगी हैं। भारत एआई डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर में आगे बढ़ता दिख रहा है।

3 गुना बढ़ा फ्यूजन सीएक्स का मैनपावर

1800 करोड़ से अधिक के राजस्व वाली फ्यूजन सीएक्स के प्रमोटर पंकज धानुका ने कहा कि फ्यूजन सीएक्स पिछले 22 साल से आईटी इनेबल्ड सर्विसेज (ITES) बिजनेस में है, लेकिन अब हम एआई डेटा इंफ्रा बिजनेस में भी निवेश बढ़ाते हुए फोकस कर रहे हैं। हमें भारत के साथ विदेशों में भी अच्छी सफलता मिल रही है। 5 साल पहले फ्यूजन सीएक्स के पास 5 हजार का मैनपावर था, जो अब 3 गुना बढ़कर 15 हजार से अधिक हो गया है।

फ्यूजन सीएक्स का परिचालन अब भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, फिलीपींस सहित 13 देशों के 35 शहरों में फैल चुका है। कंपनी अब अन्य कई देशों में भी विस्तार की संभावनाएं तलाश रही हैं।

फ्यूजन सीएक्स की 1000 करोड़ का IPO लाने की योजना

एआई पर फोकस करते हुए फ्यूजन सीएक्स तेज ग्रोथ कर रही है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कारोबार 991 करोड़ था, जो वर्ष 2026 में दोगुने से अधिक बढ़कर 1818 करोड़ रुपये हो गया। जबकि शुद्ध लाभ 36 करोड़ से करीब 5 गुना बढ़कर 170 करोड़ रुपये हो गया। एबिटा मार्जिन भी 10.55% से बढ़कर 18.14% हो गया। फ्यूजन सीएक्स अब अपनी ग्रोथ को तेज करने के लिए जल्द पहला सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना 1000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की है।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी