अब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल

Molbio Diagnostics: साल 2000 में स्थापित मोलबियो डायग्नोस्टिक्स ग्लोबल पॉइंट-ऑफ-केयर मोलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है, जो गंभीर बीमारियों की टेस्टिंग के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक्स सोल्यूशन्स बनाती है।
Molbio Diagnostics ipo
मोलबायो आईपीओ(सोर्स- नवभारत/ ब्यूरो)
Published on: 
Updated on: 

Molbio Diagnostics IPO Update: डायग्नोस्टिक्स सेक्टर की गोवा स्थित कंपनी मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (Molbio Diagnostics) ने अपने 940 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 768-807 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त 2026 को बंद होगा। आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा एक रुपये फैस वैल्यू वाले 91.66 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाई जाएगी। कंपनी अब आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग रिसर्च एंड डेवलपमेंट में तथा अपनी गोवा व विशाखापटनम इकाइयों में नए उपकरण खरीदने में करेगी।

टेमासेक और मोतीलाल ओसवाल का निवेश

वर्ष 2000 में स्थापित मोलबायो डायग्नोस्टिक्स ग्लोबल पॉइंट-ऑफ-केयर मोलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है, जो 30 से अधिक गंभीर बीमारियों की टेस्टिंग के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक्स सोल्यूशन्स बनाती है। इस रिसर्च आधारित कंपनी को चंद्रशेखर अय्यर, एक्सोरा ट्रेडिंग एलएलपी और संगीता श्रीराम ने प्रमोट किया है। कंपनी में सिंगापुर की निवेश फर्म टेमासेक और भारत के मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी फंड का भी निवेश है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में 17 अगस्त को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Molbio Diagnostics ipo
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल

दो वर्षों में दोगुना हुआ शुद्ध मुनाफा

मोलबायो ने विगत वर्षों में तेज ग्रोथ दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कारोबार 841 करोड़ था, जो वर्ष 2026 में 70% बढ़कर 1455 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह शुद्ध लाभ 83 करोड़ से 97% बढ़कर 164 करोड़ रुपये हो गया और ईपीएस 15 रुपये रही। मोलबायो का यह आईपीओ 807 रुपये प्रति शेयर का मूल्य पर 55 के पीई रेशियो पर लाया गया है। आईपीओ के पहले कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 46.65% है, जो आईपीओ के बाद 43% रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com