अदाणी रियल्टी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

अदाणी रियल्टी ने मारी छलांग, बन गई साल 2025 की सबसे वैल्यूएबल नॉन लिस्टेड कंपनी

हाल ही में हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 150 लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार, अदाणी रियल्टी ने सबसे वैल्यूएबल नॉन लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी का खिताब हासिल किया है।

अपूर्वा नायक

Hurun Real Estate List 2025: अदाणी रियल्टी ने एक बार फिर से रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। 2025 जीआरओएचई-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट 150 लिस्ट में अदाणी रियल्टी ने सबसे वैल्यूएबल नॉन लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी में पहले पायदान पर अपना स्थान हासिल कर लिया है। गुरुवार को एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, 52,400 करोड़ रुपए के वैल्यू के साथ अदाणी रियल्टी इंडियन शहरों में बड़े पैमाने पर शहरी प्रोजेक्ट्स और पुनर्विकास पहलों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की टॉप रियल एस्टेट फर्मों का वैल्यूएशन 1.9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 16 लाख करोड़ रुपये या 188 अरब डॉलर हो गया है। उनके टोटल प्राइस में सिर्फ 14 फीसदी की बढ़त हुई, जो पिछले साल की 70 फीसदी ग्रोथ से काफी कम है और इस सूची में अब तक का सबसे कम है। डीएलएफ 2 लाख करोड़ रुपये के साथ भारत की सबसे वैल्यूएबल रियल एस्टेट कंपनी बनी हुई है। अदाणी रियल्टी टॉप नॉन लिस्टेड कंपनी है, जिसका वैल्यूएशन 52,400 करोड़ रुपये है।

भारत की सबसे वैल्यूएबल रियल एस्टेट कंपनी

मुंबई भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में लीडिंग पोजिशन पर है, जहां 42 लिस्टेड कंपनियों का मूल्य 6,96,800 करोड़ रुपए है। इस सूची में 63 नए प्रवेशक शामिल हुए हैं, जिनमें से 29 प्रवेशक सीधे सूची के शीर्ष 100 में शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025 में समग्र रियल एस्टेट परिदृश्य में अपेक्षाकृत कम वृद्धि देखी गई, जिसमें भारत की सबसे मूल्यवान रियल एस्टेट कंपनियों का संयुक्त मूल्य 16 लाख करोड़ रुपए या 188 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.9 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि है।

अप्रैल के बाद स्थिर ब्याज दरों और मजबूत आवास मांग से रिकवरी में मदद मिलने के कारण रियल एस्टेट के मूल्य में 1.4 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। रियल एस्टेट क्षेत्र के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में चार बेंगलुरु से, तीन मुंबई से, दो-दो हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर से और एक अहमदाबाद से है। डीएलएफ के राजीव सिंह 1.27 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं, इसके बाद मंगल प्रभात लोढ़ा और लोढ़ा डेवलपर्स परिवार 92,340 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल