आठवां वेतन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर की बैठकों में फिटमेंट फैक्टर पर लग सकती है मुहर!

8th Pay Commission: आयोग देशभर में बैठकों के जरिए कर्मचारियों, यूनियनों और पेंशनर संगठनों से सुझाव ले रहा है। मुंबई-बेंगलुरु की मीटिंग में फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे पर अहम फैसला संभव माना जा रहा है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग के सिफारिशों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया वेतन आयोग लगातार देश के अलग-अलग शहरों में मीटिंग के जरिए कर्मचारियों और उनके संगठनों की सुझावों पर अमल कर रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों की नजर अब आयोग की अगली बैठक पर है, जो मुंबई और बेंगलुरु में होने जा रही है। इन बैठकों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

कर्मचारियों के लिए ये बैठकें क्यों खास?

मुंबई और बेंगलुरु में होने वाली ये दोनों बैठकें कर्मचारियों के लिए बेहद खास हैं। क्योंकि, इन बैठकों में ही उनके फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी को लेकर कोई बात बन सकती है।आठवें वेतन आयोग ने अक्टूबर 2026 में होने वाली बैठक का शेड्यूल हाल ही में जारी किया है। सबसे पहले बेंगलुरु में आयोग की बैठक होने वाली है। इसके लिए आयोग ने 7 और 8 अक्टूबर की तारीख तय की है।

इस बैठक के लिए अपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट भेजने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 रखी गई थी। हालांकि, अब यह तारीख समाप्त हो चुका है। ऐसे में अब कर्मचारियों को बैठक की इंतजार है।

बेंगलुरु के बाद मुंबई में आयोग की बैठक

बेंगलुरु के बाद आयोग की अगली बैठक मुंबई में होने वाली है। इसके लिए आयोग ने 22 और 23 अक्टूबर की तारीख तय कियाहै। मुंबई बैठक में स्टेकहोल्डर मीटिंग्स करेगा, जिसमें कर्मचारी यूनियन, प्रतिनिधि संगठन, पेंशनर एसोसिएशन, फेडरेशन और अन्य संबंधित संगठन शामिल होंगे।

इस बैठक में शामिल होने के लिए अपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट सबमिट करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

इन बैठकों में किस बात होगी चर्चा?

आपको बताते चले कि इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों और पेंशनर संगठनों आयोग की सामने अपनी मांगे रखेगा। इसी दौरान आयोग की सदस्य इन मांगों पर विचार कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन बैठकों में फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पृष्टि नहीं हुई है, फिलहाल ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि आठवें वेतन आयोग की अलग-अलग राज्यों में हो रही बैठकें सिर्फ कंसल्टेशन प्रोसेस का हिस्सा हैं। इन बैठकों के खत्म होने के बाद ही कुछ तय किया जाएगा, मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के आय में होने वाली बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा।

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात