आठवां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर आया नया अपडेट, इस तरह बदलेगी बेसिक पे!

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के गठन की चर्चाओं के बीच, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में संभावित बढ़ोतरी को लेकर एक नया गणित सामने आया है। इस फॉर्मेुले से सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग के गठन की चर्चाओं के बीच, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में संभावित बढ़ोतरी को लेकर एक नया गणित सामने आया है। सोशल मीडिया और चर्चाओं में 1.92 गुना फिटमेंट फैक्टर का जिक्र हो रहा है। 1.92 के फिटमेंट फैक्टर मॉडल के आधार पर लेवल 1 से लेकर लेवल 5 तक के कर्मचारियों की संभावित बेसिक सैलरी का कितनी होगी इसे समझने की कोशिश करते हैं। यदि इस आधार को मानें, तो लेवल 1 की वर्तमान 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग 34,560 रुपये और लेवल 5 की 29,200 रुपये की बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग 56,064 रुपये तक पहुंच सकती है।

हालांकि, यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि 1.92 का आंकड़ा सरकार द्वारा जारी कोई आधिकारिक फिटमेंट फैक्टर नहीं है, बल्कि महंगाई भत्ते (DA) और अनुमानित वास्तविक वेतन वृद्धि को जोड़कर निकाला गया एक संभावित मॉडल मात्र है। यह केवल एक गणितीय उदाहरण है, न कि अंतिम सैलरी। वास्तविक इन-हैंड सैलरी में एचआरए, टीए और अन्य भत्ते जुड़ेंगे, जबकि टैक्स और अन्य कटौतियां भी लागू होंगी। आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया अभी चल रही है और स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए जा रहे हैं। अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com