डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

दोस्त दोस्त ना रहा, 500 अरब डॉलर के AI प्रोजेक्ट ने डाली ट्रंप-मस्क की दोस्ती में फूट

ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट में अमेरिका के कुछ टॉप टेक बिजनेसमैन को भी शामिल किया है, लेकिन एलन मस्क इस प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार का कोई इंटरेस्ट दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और अमेरिका के नए निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती जगजाहिर है। राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क ने खुलकर ट्रंप का समर्थन और प्रचार किया था। लेकिन अब सियासी गलियारों से ये खबर आ रही है कि इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गयी है।

खबरों के अनुसार पता चला है कि 500 अरब डॉलर के एक एआई प्रोजेक्ट के कारण ट्रंप और मस्क की दोस्ती में दरार आ गयी है। इस दरार को भरना मुश्किल साबित हो सकता है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की रेस में सबसे आगे रखने के लिए स्टारगेट एआई प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।

ट्रंप ने इस प्रोजेक्ट में अमेरिका के कुछ टॉप टेक बिजनेसमैन को भी शामिल किया है, लेकिन एलन मस्क इस प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार का कोई इंटरेस्ट दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खुलकर इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही मस्क ने उन टेक बिजनेसमैन को भी आड़े हाथ लिया है, जो इस प्रोजेक्ट में डोनाल्ड ट्रंप का साथ देते हुए दिखायी दे रहे हैं।

हालांकि ट्रंप ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और मामले को सुलझाने की भी बात कही है। लेकिन जिस तरह एलन मस्क इस प्रोजेक्ट का खुलकर विरोध कर रहे है, उस हिसाब से तो इस प्रोजेक्ट का ठंडे बस्ते में जाना तय है। साथ ही इस प्रोजेक्ट का सीधा असर डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती के रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आइए आपको पूरा मामला समझाते है।

ट्रंप का 500 अरब डॉलर का सपना

पिछले मंगलवार को व्हाइट हाउस में देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट की घोषणा की। ये प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट का बजट तकरीबन 500 अरब डॉलर तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अमेरिका को एआई के मामले में दुनिया में सबसे आगे रखना है। मौजूदा समय में एआई पर काम करने के मामले में चीन सबसे आगे है। बिजनेस की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

मस्क ने किया विरोध

एलन मस्क जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप का सबसे करीबी सलाहकार माना जाता है, उन्होंने खुले तौर पर इस प्रोजेक्ट का विरोध किया है। अपने विरोध को जताने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया है। बुधवार को मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस प्रोजेक्ट की लीगैलिटी पर सवाल खड़े किए और कहा कि उनके पास पैसे नहीं है।

संजय राउत ने अमित शाह को लिखा पत्र, मनोज जरांगे-एकनाथ शिंदे 500 करोड़ डील विवाद पर ED जांच की मांग

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी