Bank Strike From Monday: सोमवार, 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक देशभर में बैंकों का तीन दिन का हड़ताल शुरू होने जा रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से इस हड़ताल की घोषणा की गई है। इस दौरान देशभर के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों का सवाल है कि क्या इन तीन दिनों के लिए बैंक के साथ यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग भी बंद रहेंगे।
अगर आपके मन में भी यही सवाल है है, तो परेशान होने की कोई बात नहीं। बैंकों के हड़ताल के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा और क्या-क्या चालू रहेगा। आइए सबकुछ जानते हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा बुलाए गए हड़ताल का असर मुख्य रूप से ब्रांच में होने वाले कामों पर पड़ने की संभावना है। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ऐटीएस जैसे सुविधाएं आम तौर पर चालू रहने की उम्मीद है।
बता दें कि बैंक यूनियनों का यह हड़ताल 28, 29 और 30 सितंबर को होगा। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक और ग्रामीण बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसका मतलब यह है कि अगर आप बैंक की ब्रांच में जाकर अपना कुछ भी काम करवाना चाहते हैं, तो उसमें आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि इन तीन दिनों के लिए बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
बैंकों के हड़ताल के दौरान यूपीआई पर कोई असर नहीं होगा। इस दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगे। किसी भी तरह की लेनदेने के लिए आप यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्यूआर कोड से पेमेंट करने और ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी।
हालांकि, किसी भी डिजिटल सेवा में तकनीकी खराबी या सर्वर से जुड़ी समस्या अलग बात है. इसलिए बहुत जरूरी भुगतान हो तो उसे आखिरी समय तक टालना ठीक नहीं रहेगा।
बैंक हड़ताल के दौरान एटीएम पहले की तरह चालू रहेंगी। कई बैंकों की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि हड़ताल के दौरान एटीएम और दूसरी सेल्फ- सर्विस सुविधाओं का इस्तेमाल करें।
हालांकि, किसी खास एटीएम में कैश खत्म होने या तकनीकी खराबी होने पर परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपको नकदी की जरूरत है तो पहले से कुछ कैश निकालकर रखना सही होगा।
बैंकों के हड़ताल के दौरान उन कामों में अधिक परेशानी देखने को मिल सकती है, जिनके लिए बैंक कर्मचारी की मदद जरूरी होती है। जैसे बैंक ब्रांच में जाकर कैश जमा करना, काउंटर से कैश निकालना, चेक से जुड़े काम, केवाईसी से जुड़े कुछ काम, दस्तावेज जमा करना और शाखा में होने वाले दूसरे काउंटर के काम नहीं हो पाएंगे।