Bank Strike: मेरठ में लगातार 3 दिन बैंक बंद: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल; रविवार को खुलेंगी शाखाएं

Bank Strike Meerut: 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान है। 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे, जबकि शाखा सेवाएं हड़ताल से प्रभावित हो सकती हैं।
Bank Strike September 28-30: Services to Be Affected Banks to Open on Sunday Before Strike
देशव्यापी बैंक हड़ताल (सांकेतिक फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Bank Strike September 28-30 In Meerut: जनपद मेरठ समेत देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंकिंग सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव रहेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल का मुख्य मुद्दा बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना है। केंद्र सरकार के अनुसार प्रदर्शन से जुड़ी एक अन्य प्रमुख मांग परफोर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव को फिलहाल स्थगित किया जा चुका है।

26 सितंबर को चौथा शनिवार, 27 को बैंक खुलेंगे

26 सितंबर 2026 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में नियमित अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 सितंबर रविवार है। हालांकि, लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर रविवार को सामान्य रूप से काम करेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित रखने की मंजूरी दी है।

Bank Strike September 28-30: Services to Be Affected Banks to Open on Sunday Before Strike
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के बाद मचा हड़कंप; प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

इसका उद्देश्य ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अवसर देना है।सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण अवकाश है, जबकि ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।

समय और कैलेंडर 28 से 30 सितंबर तक किन सेवाओं पर असर

28 से 30 सितंबर की हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित होने से कैश जमा-निकासी, चेक जमा और क्लीयरेंस, शाखा से जुड़े दस्तावेजी काम तथा अन्य काउंटर सेवाओं पर असर पड़ सकता है। चेक क्लीयरेंस और अन्य सेटलमेंट संबंधी काम में देरी की संभावना भी जताई गई है। कई बैंकों की ओर से ग्राहकों को पहले ही अलर्ट और सलाह भेजी जा रही है।

Bank Strike September 28-30: Services to Be Affected Banks to Open on Sunday Before Strike
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ पोर्टल लॉन्च, 75 जिलों के स्वाद को मिलेगी डिजिटल पहचान

ग्राहकों से कहा जा रहा है कि नकदी से जुड़े जरूरी काम, चेक जमा करने और शाखा में होने वाले अन्य महत्वपूर्ण कार्य हड़ताल से पहले पूरे कर लें। यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग का क्या होगा। हड़ताल का मुख्य असर भौतिक बैंक शाखाओं पर पड़ने की संभावना है। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं के सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि किसी तकनीकी या परिचालन समस्या की स्थिति में सेवा प्रभावित हो सकती है।

वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सेवाओं में व्यवधान कम करने तथा एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। ग्राहकों को सलाह है कि 27 सितंबर को खुले बैंकिंग दिवस का इस्तेमाल जरूरी शाखा संबंधी काम निपटाने के लिए करें और 28 से 30 सितंबर के दौरान संभव हो तो डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com