तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव, फोटो - सोशल मीडिया  
बिहार

वो मेरे बड़े भाई हैं और..., RJD से तेज प्रताप के निष्कासन पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमें भी ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं और पार्टी के प्रमुख और मेरे पिता लालू यादव ने जो फैसला लिया है, हम उसके साथ हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : बिहार में इस साल महज कुछ महीने के अंदर विधानसभा चुनाव होना है। बिहार चुनाव से पहले ही आरजेडी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 सालों के लिए निकाल दिया है। इतना ही नहीं लालू यादव ने बड़े बेटे को परिवार से दूर रहने के लिए भी कह दिया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सब ऐसे वक्त में हुआ है, जब बिहार में चुनावी हलचल काफी जोरों पर है। पार्टी से तेज प्रताप के निष्कासन पर छोटे भाई तेज्सवी यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है।

क्या बोले छोटे भाई तेजस्वी?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमें भी ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं और पार्टी के प्रमुख और मेरे पिता लालू यादव ने जो फैसला लिया है, हम उसके साथ हैं। तेजास्वी यादव ने कहा कि राजनीति और निजी जीवन अलग-अलग चीजें हैं। वह (तेजप्रताप यादव) मेरे बड़े भाई हैं और वह अपने निजी जीवन में क्या निर्णय लेते हैं, यह उन्हीं पर निर्भर है, मुझे उससे क्या लेना-देना। उनके फैसले से होने वाले नफा-नुकसान के बारे में उन्हें सब पता है।"

यहां देखिए वीडियो

तेज प्रताप का विवादों से पुराना नाता

तेज प्रताप यादव बिहार सरकार में पूर्व में पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उनका कार्यकाल भी हमेशा विवादों और अजीबोगरीब बयानों के लिए चर्चा में रहा। कभी भगवान कृष्ण का रूप धारण कर गीता का पाठ करने वाले तेज प्रताप, तो कभी जलेबी तलते नजर आए। हाल ही में उन्होंने होली के वक्त एक पुलिस वाले को ठुमका लगाने को कहा था, जिससे बिहार की सियासत में काफी भूचाल आ गया था। उनके कई बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी की छवि को बार-बार नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा