रितु जायसवाल (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

RJD में बगावत शुरू,निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी रितु जायसवाल, बोलीं परिहार छोड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार...

Ritu Jaiswa: राजद महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु जायसवाल परिहार सीट से टिकट न मिलने पर नाराज हैं। बगावती तेवर अपनाते हुए रितु ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

पूजा सिंह

Bihar Assembly Elections 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब चरम पर हैं। इस बीच, महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है। इधर, टिकट बंटवारे से नाराज राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी से बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

दरअसल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल परिहार से टिकट न मिलने से नाराज बताई जा रही हैं। उन्होंने रविवार को निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह परिहार विधानसभा क्षेत्र से सोमवार सुबह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगी।

रितु जायसवाल ने की निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग मीडिया में परिहार से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जनता के नाम संदेश देते हुए लिखा कि जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे परिहार से टिकट न देकर बेलसंड से दिए जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे, जिसमें परिहार नहीं छोड़ने का आग्रह किया गया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उन्होंने आगे लिखा, "पिछले पांच वर्षों से मैंने परिहार की मिट्टी, यहां के लोगों के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को बहुत करीब से महसूस किया है। आज परिहार की बदहाल स्थिति के लिए वर्तमान भाजपा विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।"

'परिहार छोड़कर किसी और जगह चुनाव नहीं लड़ूंगी'

उन्होंने कहा कि रामचंद्र पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं है, इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि अगर पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है तो मैं परिहार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी। उल्लेखनीय है कि राजद ने अब तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि, सिंबल बांटे जा रहे हैं।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन