केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (सौ. IANS) 
बिहार

'बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं...', चिराग पासवान का बड़ा दावा, महागठबंधन पर बोला हमला

Chirag Paswan: अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहर में एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधा है।

पूजा सिंह

Union Minister Chirag Paswan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने दावा किया है कि बिहार में एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए की एकजुटता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की ताकत इसकी एकता और सहयोग में निहित है। हम एक-दूसरे का हाथ थामकर गठबंधन को मजबूत कर रहे हैं और एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

'हमारा लक्ष्य विकसित बिहार का निर्माण करना'

हमारा लक्ष्य उस विकसित बिहार का निर्माण करना है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने में सबसे विकसित राज्य के रूप में उभरे। बिहार को प्राथमिकता देते हुए पीएम 11 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के साथ मुलाकात में हमने चर्चा की कि चुनाव प्रचार को और मजबूत कर हर सीट पर जीत कैसे सुनिश्चित की जाए।

महागठबंधन पर साध निशाना निशाना

चिराग पासवान ने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां सिर फुटव्वल की स्थिति है। महागठबंधन में एक-दूसरे के प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन हो रहे हैं, जबकि एनडीए में पूरी एकजुटता है। हमारे सभी 243 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत हो चुके हैं और नामों को लेकर कोई भ्रम नहीं है। हमने अपने सभी पांच सहयोगी दलों का सम्मान करते हुए सुचारू रूप से बातचीत पूरी की है। उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रही है, जिससे बिहार का भविष्य उज्ज्वल होगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है। विकसित भारत के साथ-साथ नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य भी हमारी प्राथमिकता है। यह लक्ष्य 2026 तक पूरी तरह हासिल हो जाएगा। केंद्र सरकार की नीतियों और अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता