उदित राज (फोटो-IANS) 
बिहार

'SIR उद्देश्य बेईमानी से चुनाव जीतना', उदित राज बोले-कांग्रेस सरकार आई तो...

Congress Leader Udit raj ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर हम पीओके को वापस लेंगे। इसके अलावा SIR पर टिप्पणी करते हुए उदित राज ने कहा कि इसका उद्देश्य बेईमानी से चुनाव जीतना है।

Saurabh Pal

New Delhi: लोकसभा और राज्यसभा में जारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने दावा किया है कि यदि केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेंगे। मंगलवार को पटना पहुंचे कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद में चल रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया।

उदित राज ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में सरकार पर सुरक्षा चूक और जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहलगाम एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के बावजूद, वहां पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे। इस हमले में आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा। हमला करने के बाद आतंकी कहां चले गए, और सरकार इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रही।

पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों को भारत ने बनाया निशाना

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के भारत ने बदले की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने लगभग सभी हमलों को नाकाम कर दिया था। इसके बाद भारत ने हमला कर पाकिस्तान के 11 सैन्यबेसों की दशा बदल दी।

SIR का उद्देश्य बेईमानी से चुनाव जीतना

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट से केवल सलाह नहीं, बल्कि इस मामले में स्पष्ट और निश्चित फैसला करने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य बेईमानी से चुनाव जीतना है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। यह प्रक्रिया सत्तारूढ़ दल को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।

विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस और राजद का आरोप है कि एसआईआर के जरिए गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं, जिससे उनके मताधिकार पर असर पड़ेगा। उदित राज ने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही नहीं रहता है तो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं